Skip to main content

राघवेंद्र परमार की खास रिपोर्ट

आज दिनांक 17/01/19 को ग्राम पंचायत पिचूना में 01/04/18 से 30/09/18 तक के महानरेगा योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत द्वारा कराए गये कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा में सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट ग्राम सभा में प्रस्तुत की जिसका सभी ग्रामीणों द्वारा अनुमोदन किया गया।ग्राम सभा में श्रीमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भरतपुर द्वारा नरेगा योजना में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश ग्राम विकास अधिकारी को दिये गये।तथा साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के आदेश दिये।गुड गवर्नेंस के तहत नरेगा के रिकॉर्ड की जांच अधिशासी अभियंता श्री घनश्याम मीणा जिला परिषद भरतपुर, श्रीमती दिव्या राठौड़ विकास अधिकारी पंचायत समिति रूपवास एवं एईन नरेगा भरतपुर द्वारा की गई।विकास अधिकारी महोदया द्वारा भी ग्रामीणों को ग्राम पंचायत में फार्म नंबर 6 भर कर रोजगार प्राप्त करने की सुझाव दिये।ग्राम सभ का संचालन ग्राम विकास अधिकारी कुमरसैन कुशवाह द्वारा किया गया। ग्राम सभा में विकास अधिकारी पंचायत समिति रूपवास ,जेटीए सुरेश सिहं, सरपंच तपनकुमार, ग्राम विकास अधिकारी कुमरसैन कुशवाह पीईईओ धर्म सिंह, तथा कर्मचारियों सहित बहुतायत संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।
राघवेंद्र परमार की खास रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।