Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

बाराबंकी :- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां सपा-बसपा व कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, वोट बेचकर नोट एकत्र करने वालों को मोदी अच्छे नहीं लगते। नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो इनका भ्रष्टाचार खुल जाएगा। इसलिए सभी विपक्षी दल प्रधानमंत्री के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। जनता सब जानती है। 2014 से ज्यादा सीटें यूपी में आएंगी।
डिप्टी सीएम नगर पालिका परिसर में इंडियन पासी समाज और भाजपा की ओर से आयोजित राजा गंगा बख्श रावत सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राजा गंगा बख्श रावत को सबका पूर्वज बताते हुए देवा क्षेत्र के कासिमंगज स्थित उनके किले को स्मारक बनाने की घोषणा की। जिला प्रशासन के अधिकारियों से जमीन को चिन्हित कर स्मारक बनाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने की अपेक्षा भी की।
न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने आजादी की लड़ाई में पासी जाति के बलिदानियों में लखनऊ के बिजली पासी, उन्नाव के सातन पासी व सीतापुर के सीता पासी के योगदान की चर्चा की। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं नोएडा से विधायक पंकज ¨सह ने कहा कि वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ ¨सह ने सामाजिक न्याय समिति बनाकर पासी जाति के गरीबों के कल्याण की कोशिश की थी। इसमें बसपा ने अवरोध लगा दिया।
वन एवं उद्यान मंत्री दारा ¨सह चौहान ने पासी विरादरी को भाजपा में पूरा सम्मान दिलाने का वादा किया। आयोजक बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने राजा गंगाबख्श रावत की गौरव गाथा का वर्णन किया। सांसद प्रियंका ¨सह रावत, विधायक शरद अवस्थी, सतीश चंद्र शर्मा, बैजनाथ रावत, पूर्व मंत्री संग्राम ¨सह वर्मा, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप ¨सह, हरगो¨वद ¨सह, राजाराम त्यागी, सुधीर कुमार ¨सह सिद्धू, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, सरोज रावत, अंगद ¨सह, धीरेंद्र वर्मा और दिनेश वैश्य मौजूद थे।

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपो

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...