Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज

शीत लहर से हालात हुए गम्भीर

बाराबंकी :- शीत लहर के साथ बूंदाबांदी से ठंड एक बार फिर लौट आई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग ठंड से निजात पाने की जुगत करते दिखे। आर्थिक रूप से कमजोर तबके के परिवारों की महिलाओं व बच्चों को ठंड से राहत के लिए पेड़ों के नीचे से लकड़ियां व पत्तियां बीनकर लाते हुए देखा गया। वहीं किसान अधिक बारिश की आशंका से परेशान दिखे। अधिक बारिश हुई तो खेतों में तैयार हो चुका आलू सड़ सकता है। हालांकि हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।
मंगलवार को सुबह से ही सर्द हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहे। सुबह साढ़े आठ बजे हल्की बूंदाबांदी हुई तो ऐसा लगा कि दोपहर तक तेज बारिश होगी। दोपहर में हवा और तेज हो गई। आसमान में बादल घुमड़-घुमड़ कर डराते रहे। ठंड का असर यह रहा कि दोपहर में भी लोग अलाव के आसपास बैठे दिखाई पड़े।
फसलों में सरसों की अगेती फसल तो तैयार हो गई है मगर राई सरसों में अभी फूल भी हैं और हवा के साथ बारिश होने पर उसके गिरने की आशंका से किसान चिंतित हैं।
ग्राम बरेहटा के किसान रामदास का कहना है कि हल्की बारिश हो जाए तो गेहूं, चना, मटर व मसूर की फसल को फायदा होगा लेकिन तेज बारिश हुई तो खेतों में तैयार आलू सड़ सकता है।
''ठंड के साथ ही बारिश होने से गेहूं की फसल को बहुत लाभ होगा। ठंड न बढ़ी तो गेहूं की फसल अच्छी नहीं होगी। अन्य फसलों को भी बारिश हल्की बारिश से लाभ मिलेगा।''
प्रीति किरण बाजपेई, कृषि रक्षा अधिकारी
''शीत लहर के ²ष्टिगत अलाव व रैन बसेरा की व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। प्रमुख सार्वजनिक स्थानों के अलाव में पर्याप्त लकड़ी डालने को कहा गया है ताकि लोगों को देर रात तक ठंड से राहत मिल सके।''
अजय कुमार द्विवेदी, एसडीएम नवाबगंज बाराबंकी

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।