Skip to main content

प्रतापगढ़ से धर्मेन्द्र कुमार दुबे की रिपोर्ट

*#प्रतापगढ़ सदर विधायक संगम लाल गुप्ता से करोड़ों रुपये की रंगदारी माँगने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सेनेगल में हुआ  गिरफ्तार...!!!*

*#अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की सेनेगल में गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुजारी को जल्द लाया जा सकता है,भारत...!!!*

*नई दिल्ली,जेएनएन। अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल के डकार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। रवि पुजारी को भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर गिरफ्तार किया गया। उसपर लगातार नजर रखी जा रही थी। 90 के दशक में रवि पुजारी मुंबई में सक्रिय अपराथी था। उस पर हत्या और फिरौती मांगने जैसे कई संगीन आरोप हैं। पूछताछ के लिए भारत लाया जा सकता है,पुजारी। कुछ समय पहले तक रवि पुजारी के ऑस्ट्रेलिया में होने की बात कही जा रही थी। हालांकि खुफिया इनपुट्स से पता चला कि वह इन दिनों सेनगल में रह रहा है, जहां 22 जनवरी को उसकी गिरफ्तारी हुई। वहां के दूतावास ने भारतीय दूतावास को इसकी सूचना 26 जनवरी को दी। कहा जा रहा है कि रवि पुजारी को पूछताछ के लिए भारत भी लाया जा सकता है। महाराज नाम का रेस्तरां चला रहा था,पुजारी । खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रवि पुजारी वहां महाराज नाम का रेस्तरां चला रहा था। इसके साथ ही मुंबई व भारत के अन्य शहरों में उगाही के लिए फोन भी करता रहता था। छोटा राजन के लिए भी करता था,काम। बता दें कि जुर्म की दुनिया में कदम रखने के बाद रवि पुजारी छोटा राजन के लिए काम करता था। छोटा राजन फिलहाल नवी मुंबई की जेल में बंद है। साल 2001 में पुजारी ने खुद को छोटा राजन गिरोह से अलग कर लिया था।*

*बीते साल जून में जिग्नेश मेवाणी को दी थी,धमकी। रवि पुजारी ने बीते साल जून में गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को भी धमकी दी थी। मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी,जिसमें कहा था कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से उन्हें धमकाया जा रहा है और धमकाने वाला खुद को रवि पुजारी बता रहा है। दरअसल, मेवाणी को फोन करने वाले शख्स ने दावा किया था कि वह रवि पुजारी है और वह ऑस्ट्रेलिया से बोल रहा है। उसने कहा था कि वह मेवाणी को गोली मरवा देगा। बिल्डरों, पत्रकारों,बॉलीवुड हस्तियों को भी धमकाया। पुजारी ने बिल्डरों,पत्रकारों और बॉलीवुड हस्तियों को भी धमकाया है। उसने फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की दो बार हत्या की कोशिश की। पुजारी के गुर्गों ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के दफ्तर का भी दौरा किया था। जुहू में फिल्म निर्माता करीम मोरानी के घर पर हुई शूटिंग के बाद पुलिस ने पुजारी गैंग की साजिश को नाकाम किया था। गिरफ्तार हुए पुजारी के गुर्गों ने खुलासा किया था कि पुजारी ने उन्हें मोरानी भाइयों और महेश भट्ट को मारने के लिए 11 लाख रुपये दिए थे। हालांकि कोई अनहोनी से पहले ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुजारी के शूटरों को पकड़ लिया था।*

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।