Skip to main content

DlightNews

*हरिशंकर तिवारी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।बड़हलगंज 22 वर्षों तक राजनीति में पूर्वांचल का सिक्का जमाने वाले पं. हरिशंकर तिवारी के अंतिम संस्कार में बड़हलगंज मुक्तिपथ पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अत्यधिक भीड़ के चलते मुक्तिपथ पर जगह कम पड़ गयी। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने दी। उनके छोटे पुत्र पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी व भांजे पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय गमगीन अवस्था में आंखों में अश्रु लिए कभी चिता को तो कभी उनके अंतिम दर्शन में पहुंचे समर्थकों की भारी भीड़ को देख रहें थे। इस दौरान 'हरिशंकर तिवारी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा' से गुजता रहा। बुधवार को कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी की शव यात्रा गोरखपुर से चलकर साढ़े तीन बजे साऊखोर होते हुए उनके पैतृक गांव टाड़ा पहुंची। जहां एसडीएम रोहित मौर्या व तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लग गया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार हेतु जन सैलाब के साथ रवाना हुआ। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह रोककर अपने प्रिय नेता को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा नेशनल पीजी कालेज पहुंची। जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दिया। वहां ये यात्रा मुक्तिपथ पहुंची। जहां एसआई हृदयानंद रावत के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, सांसद रमापतिराम त्रिपाठी, पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर लोगों ने अपने प्रिय नेता को विदा किया। 
अंतिम संस्कार में ये रहे मौजूद : सांसद कमलेश पासवान, डा. संजयन त्रिपाठी, संतोष पांडेय, कामेश्वर सिंह, सृंजय मिश्र, रामभुआल निषाद, विजय कुमार यादव, रामदरश विद्यार्थी, सुमन पासवान, राजबहादुर सिंह, जितेंद्र यादव, संतोष यादव, चंद्रभान मिश्र, सरोजरंजन शुक्ल, श्यानारायण यादव, वेदप्रकाश त्रिपाठी, देवप्रकाश शुक्ल, गदाधर दुबे, परमानंद दुबे, राजीव पांडेय, दुर्गेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।