Skip to main content

DlightNews

*कार्यकर्ता संगठन के आधार - युधिष्ठर सिंह*

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।बड़हलगंजनगरपंचायत चुनावों की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में बड़हलगंज में आयोजित महासम्पर्क अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कार्यकर्ताओं को सहेजते हुये कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती का आधार होते हैं कार्यकर्ता।भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान का सबसे पहले ध्यान रखती है।मंगलवार को बड़हलगंज स्थित रामवती मैरेज हाल में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकताओ के दम पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। विकास की यात्रा को अनवरत जारी रखते हुये हमें आगामी लोकसभा चुनावों में सफलता की एक नई इबारत लिखनी होगी, जिसके लिये सभी कार्यकर्ता अभी से योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू कर दे। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर तय की गई योजनाओं की जानकारी देते हुये उसी के हिसाब से कार्य करने के लिये रणनीति तय करने को कहा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठर सिंह ने नगर के विजयी भाजपा सभासदों और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर को सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखण्ड शाही और संचालन राजकुमार निगम ने किया।कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख राम बेलास यादव, श्रीकान्त सोनी, राजीव पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, विनय कुमार तिवारी, गंगासागर शाही, तबस्सुम बानो, रईस अब्बास, निशा जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, पवन यादव, आदर्श शाही, रणधीर भारती, अनिल गौंड, कृष्णमोहन मौर्य, प्रशान्त शाही, समीउल्लाह अंसारी, सुरेश पटवा, रमेश सिंह, महेन्द्र जायसवाल, विजय निगम, मानस मणि त्रिपाठी, श्रीनिवास सोनी आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।