Skip to main content

DlightNews

*नेहरू युवा केंद्र का युवाओ के विकास में अहम योगदान- कृषि मंत्री*

युवा ही देता है देश के भविष्य को आकार -सूर्य प्रतापशाही

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
 गोरखपुर।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र गोरखपुर के तत्त्वधान में आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत प्रधानमंत्री द्वारा दिए अमृत काल के पंच प्रण की 2047 के भारत की संकल्पना पर आधारित युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के ऑडटोरियम सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री माननीय सूर्य प्रताप शाही जी ने शिरकत की।कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी ने कहा कि युवा ही है जो देश के भविष्य को आकार देता है। किसी भी देश की प्रगति और विकास इस बात पर निर्भर करती है कि उसका युवा कितना शिक्षित और परिश्रमी है। वही बतौर अतिथि के रूप में संबोधित करते हुये सांसद कमलेश पासवान ने कहा युवा जितना परिश्रमी होगा उस देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। हमारे देश के युवाओं को उत्कृष्ट शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य मिले तो राष्ट्र की सफलता को ऊंचाइयों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय जी ने बताया की कार्यक्रम में पंच प्रण पर आधारित भाषण, काव्यआ लेखन,पेंटिंग, मोबाइल फोटोग्राफी, सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ जिला उद्योग विभाग,उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, जल निगम, रेडीमेट गारमेंट, आईसीडी  सी अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगा कर विभागों से जुड़ी जानकारी साझा की गई।                   अतिथि,आगंतुको और प्रतिभागियों ने अवलोकन कर उत्पादों की खरीदारी भी की।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि जिला युवा उत्सव 2023 के अंतर्गतविभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 200 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नूर फातिमा, काव्य लेखन में प्रथम अदिति यादव चित्रकला में प्रथम रागिनी विश्वकर्मा  फोटोग्राफी में. प्रथम नीतीश प्रताप सिंह एवं सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान एडी गोवरमेंट गर्ल्स कॉलेज  कि टीम रही।इस अवसर परमुख्य विकास अधिकारी- श्री संजय कुमार मीनाज़िला विकास अधिकारी- श्री संदीप सिंह ज़िला युवा कल्याण अधिकारी- श्री अमित सिंहज़िला मैनेजर कौशल विकास- शशि कांत मौर्यउपनिदेशक कृषि-अरविंद कुमार सिंह प्रधानाचार्य बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज- श्री गणेश कुमारखादी ग्रामोद्योग अधिकारी- ए के पाल सुनिशा, अर्पिता, डॉ रेखा रानी, डॉ चंद्रलेखा मणि त्रिपाठी, स्मृति, आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय ने किया कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमुद त्रिपाठी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।