Skip to main content

DlightNews

*अखण्ड भारत वीर शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुए युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय* 

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।विगत आठ वर्षों से असहाय जरुरतमंदो कि सेवा मे तत्त्पर सामाजिक संस्था युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर के प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को भावना फाउण्डेशन राजस्थान राज्य की  संस्थापिका व अध्यक्षा भावना शर्मा जी द्वारा अखण्ड भारत वीर शिरोमणि सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
भावना फाउण्डेशन कि तरफ से 9 मई 2023 महाराणा प्रताप जी के जयंती पर वर्ष 2023 मे सम्पूर्ण भारत वर्ष से विभिन्न क्षेत्रों मे अमूल्यनीय योगदान देने वाले सैकड़ों प्रतिभावान प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अखण्ड भारत वीर शिरोमणि सम्मान 2023 से सम्मानित करने का कार्य कर रही है।गोरखपुर जिला से युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय जी को भी सम्मानपत्र व स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय सम्मान प्राप्त करने के पश्चात भावना फाउण्डेशन संस्था के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सच्चे मन से समाज के लिए कुछ करने कि भावना मन मे जागृत करने का प्रतिफल है यह अखण्ड भारत वीर शिरोमणि सम्मान। यह सम्मान हमारे सामाजिक संस्था युवा जनकल्याण समिति के समस्तपदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं देश के सभी युवा समाज सेवियों को समर्पित है जिनके सहयोग व प्रेरणा से समाज के लिए लघु एवं बृहद स्तर पर कुछ नेक कार्य करने कि सीख मिलती रहती है।
सम्मान का श्रेय मेरे पिता श्री बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य को ही जाता है जिनके मार्गदर्शन मे सेवा कार्य को पूर्ण कर पाता हूं।पाण्डेय जी ने यह भी कहा कि जरूरतमंदों को सामर्थ्य व स्वेच्छानुसार सहयोग व दान करने के लिए हम और हमारी संस्था नारायण सेवा के उद्देश्यपरक कार्य कर रही है। 
सच्ची निष्ठा के साथ समाजसेवा करने वाले व्यक्ति सम्मान के हकदार होते है,सम्मान मिलने से व्यक्ति मे कार्यों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है तथा पुरस्कार व सम्मान एहसास दिलाता है कि समाज के लोगों को आपकी आवश्यकता है और आप उस कार्य के लिए ही बने है,जिस पर सत् प्रतिशत खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहता हूं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।