Skip to main content

DlightNews

*क्रिकेट महासंग्राम के फाइनल में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शिक्षा विभाग को दी 10 रनों की करारी शिकस्त* 

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। सलेमपुर चार दिवसीय क्रिकेट महासंग्राम के आखिरी दिन के रोमांचक मुकाबले में चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने शिक्षा विभाग की टीम को 10 रनों की करारी शिकस्त देते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली। कुक्की मैन ऑफ द मैच रहे और खातिब ख्वाजा को बेस्ट बैट्समैन का खिताब मिला, भिलाई स्टील प्लांट ऑफिसर्स एसोसिएशन के श्वेत मिश्रा को टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर का खिताब मिला।स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष मनविंदर सिंह भाटिया के समक्ष टॉस जीतकर शिक्षा विभाग ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 137 रन का लक्ष्य दिया। इसमें कुक्की ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। दिलशान ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। 
     शिक्षा विभाग के रिकी ने दो विकेट, उमाशंकर, रणधीर और गिरीश को एक-एक विकेट मिला। शिक्षा विभाग की टीम शुरू में ही दबाव में आ गई और लगातार अपने विकेट खोती रही। टीम के विशाल ने 11 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 27 रन बनाए हालांकि रिक्की ने 15 गेंदों पर 4 चौके व 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाकर अपनी टीम को संकट से उबारने की असफल कोशिश की। टीम के 5 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके और टीम को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल, विशिष्ट अतिथि के रुप में चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई स्टील प्लांट ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बनछोर, क्षेत्र के पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र यादव रहे। आयोजन के अंत में संगठन के आयोजक मनविंदर सिंह भाटिया ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।