Skip to main content

DlightNews

ब्रह्माकुमारी संस्था ने मातृ दिवस मनाया ।

आज ब्रह्माकुमारी संस्था, बरेली द्वारा मातृ दिवस समारोह चौपला सेंटर पर मनाया गया।  इस अवसर पर पारुल बहन ने कहा कि इस संस्था में माताओं बहनों को प्रारंभ से ही आगे बढ़ाया गया और माताओं बहनों ने ही इस संस्था को संपूर्ण रूप से समर्पित होकर, त्याग की भावना से बहुत आगे बढ़ाया है। संस्था की सभी दीदी संस्था से जुड़े भाई बहनों की 
मां की तरह ही स्नेह से, समर्पित भाव से  पालना करती हैं इसलिए सर्वप्रथम सभी दीदी को मातृ दिवस पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पार्वती दीदी ने कहा कि मां वो चीज है जो हमेशा बिना हिसाब के देती रहती है कभी लेने की इच्छा नही रखती, मां वो चीज है जो बच्चे को लायक बनाने के लिए सब कुछ करती है, मां के अंदर समाने की, सहने की, समेटने की असीम शक्ति होती है, मां जैसा दुनिया में कोई हो नही सकता। मां कभी अपने बच्चे का अहित नहीं कर सकती।
परंतु आज के समय में बच्चे मां बाप का पूरा ध्यान नहीं रखते हैं। उन्हें मां बाप की दुआएं लेनी चाहिए, मां बाप का सम्मान करे ।
इसके बाद अतुल जी एवं मोहित भाई ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए। छोटी बहनों द्वारा मां पर बहुत सुन्दर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। 
नीता बहन ने मां की महिमा करते हुए कहा कि हम वंदे मातरम्, भारत माता की जय गाते हैं । मां बच्चे के लिए एक सुरक्षा कवच होती है बच्चे को कोई दिक्कत, परेशानी होती है तो बच्चा मां के पास जाकर ही सुरक्षित महसूस करता है। मां ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है सच्ची टीचर,सच्ची दोस्त होती है, मां सच्ची नर्स भी होती है
मां मोमबत्ती की तरह है जो खुद पिघलती है रोशनी औरों को देती है। पारुल बहन ने मां की महिमा में बहुत सुंदर कविता सुनाई।
इस अवसर पर विशेष मेहमान श्रीमती भावना भल्ला (G R M school), श्री हरीश भल्ला, श्रीमती सुधा रानी, सुरेश रस्तोगी, अजीतभाई रहे, सभी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। संस्था से जुड़े भाई बहन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन पारुल बहन द्वारा किया गया। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।