Skip to main content

DlightNews

*तपती गर्मी मे बेजुबान पशुुओं की प्यास बुझाते गोरखपुर के युवा समाजसेवी-कुलदीप पाण्डेय*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।  प्रचण्ड गर्मी को ध्यान मे रखते हुए सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर के प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने बेजुबान पशु पक्षियों की भुख प्यास मिटाने के लिए वर्तमान मई जून के गर्मी माह मे पीने योग्य पानी की व्यवस्था कर अभियान प्रारम्भ किये।समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने अपने आवास राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम से पशुुओं की प्यास बुझाने हेतु टब मे पानी रखे जिससे पशुु विचरण करते हुए अपनी प्यास कम कर सके. ऐसे ही जनमानस को जागरुक कर शीतल पानी का टब उचित स्थान पर लगाकर पशुुओं की सेवा व अपने अपने घरों के छत पर दाना पानी का वर्तन रखकर पक्षियों की भूख प्यास बुझाने का नेक कार्य किया जा रहा है. कुलदीप पाण्डेय ने कहा की गर्मी में मानव के साथ साथ बेजुबान पशु पक्षियों के लिए बहुत ही कष्टप्रद होता है,पशु-पक्षियों को जिंदा रहने के लिए हर रोज पानी की जरूरत पड़ती है,गर्मियों मे साल भर सैकड़ों पक्षी और आवारा पशु पानी की कमी से मर जाते हैं।जिस तरह इंसान को शुद्ध पानी और वायु की जरूरत होती है,उसी प्रकार गर्मी में पशु,पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम भी लोगो को करना चाहिए जिससे बेजुबानों भी जीवन मिल सके.घर की छतों पर पक्षियों के लिए दाना पानीरखने से घर में स्मृद्धि आती है। धर्म शास्त्रों में बेजुबानों की सेवा करने के लिए कहा गया है,साथ ही पशु पक्षियों की सेवा करने से मन को शांति मिलती है।पशु पक्षियों को दाना और पानी पिलाने से भविष्य में आपके ऊपर आने वाली परेशानियां ये बेजुबान जानवर अपने ऊपर ले लेते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।