Skip to main content

DlightNews

*सूचना सम्प्रेषण में दिक्कत शिजोफ्रेनिया के लक्षण- डॉ आमिल हयात खान*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।सीआरसी  में आज विश्व मनोविदलता दिवस के अवसर पर एक  जन-जागरूकता  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ आमिल हयात खान ने कहा कि शिजोफ्रेनिया के मरीज अपने अंदर एक ऐसा विश्वास विकसित कर लेते हैं कि  कोई ना कोई उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है। जिससे वे मानसिक समस्या का सामना करते हैं। शिजोफ्रेनिया अब  लाइलाज  नहीं है बल्कि इसे उचित काउंसलिंग और दवा द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। बुद्धा पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ अमृतांशु शुक्ला ने कहा कि यदि हमें कोई बात सही से समझना है तो अपने दृष्टिकोण को विस्तारित करना होगा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने कहा कि शिजोफ्रेनिया मुख्य रूप से जागरूकता से संबंधित एक डिसऑर्डर है जिसके लिए सीआरसी और बीआरडी मेडिकल कालेज तथा एम्स से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लीलावती डिग्री कॉलेज कालेज, देवरिया की बीएड की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विश्व मनोविदलता दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन वेबिनार का भी आयोजन किया गया। वेबिनार को डॉक्टर पारुल प्रसाद एवं रामजी लाल ने संबोधित करते हुए मनोविदलता के लक्षण और पहचान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक श्री राजेश कुमार यादव नागेंद्र पांडे सहित सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...