Skip to main content

DlightNews

जनपद पीलीभीत में  पर्यावरण एवं स्वच्छता के लिए विख्यात "जन जागरण समूह" तथा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सामाजिक संस्था" भारत विकास परिषद "ने आपस में तालमेल कर नकटा  दाना चौराहा एवं कचहरी  तिराहे पर "जन जागरण स्वच्छता अभियान "का संदेश जनता को दिया ,,भारत विकास परिषद के जिला प्रभारी डॉ अनिल सक्सेना ने बताया की कचहरी तिराहा  पर गुप्ता जी के होटल /चाय रेस्टोरेंट तथा  नकट।द।न। चौराहे पर लक्ष्मण चाय वालों की दुकान पर समस्त जन समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागृति का संदेश दिया गया और अनिल मेनी जी की ओर से प्रदत्य डस्टबिन का वितरण भी  किया गया। कचहरी तिराहे पर नुक्कड़ सभा में बोलते हुए अनिल मेनी जी एवं लक्ष्मीकांत शर्मा जी ने सभी जन समुदाय से पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरण का संदेश दिया और सभी से अपील की कि सभी लोग बाजार जब जाया करें तो अपने साथ अपना कपड़े का थैला अवश्य लेकर जाए करें जिससे कि ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता का हम ध्यान रखे और प्लास्टिक के थैलों को दूर कर सके ,,नकटा गाना नुक्कड़ सभा पर बोलते हुए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री सौरभ सक्सेना जी ने कहा आगामी 5 जून को पर्यावरण दिवस है और भारत विकास परिषद जोर शोर से पीलीभीत की अन्य संस्थाओं के साथ सहयोग लेकर एक विराट रैली का आयोजन करने जा रहा है ,,जिसमें पीलीभीत की जनता को स्वच्छता पर्यावरण का व्यापक संदेश दिया जा जा सके! रैली स्थानीय रामस्वरूप पार्क से प्रारंभ होगी और समस्त  जनपद में   पर्यावरण स्वच्छता का संदेश  देती हुई गांधी स्टेडियम पर समाप्त होगी।। आज के कार्यक्रम मे भारत विकास परिषद के सचिव श्री सुधीर कुमार सिंह जी, महिला संयोजिका डॉ अनुरीता सक्सेना जी, जिला प्रभारी सचिव विनोद कुमार गुप्ता जी, संजय बंसल जी , कोषाध्यक्ष संजय जिंदल जी, डॉ विजय कुमार सिंह , श्री तोताराम , जगदीश सक्सेना जी ,हरवंश गुलवानी , मनोज मित्तल , रोहित सक्सेना जी ,लक्ष्मण सिंह ,राजकुमार सक्सेना, मोहित सक्सेना ,सुभाष चंद्र, आदि अनेकों जनता के लोग और संस्था के लोग मौजूद रहे।। बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।