Skip to main content

DlightNews

*शिक्षा शास्त्र विभाग में आयोजित हुआ विदाई समारोह*
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज शिक्षा शास्त्र विभाग में एम. ए.अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर हितेंद्र कुमार मिश्रा विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग ,पूर्वोत्तर पर्वतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय ,शिलांग ने कहा कि 'आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान भारत युवा जनसंख्या के मामले में सर्वाधिक संपन्न राष्ट्र है तो ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है ।युवाओं को आगे आकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना होगा। आप सभी छात्र-छात्राएं जो शिक्षा शास्त्र विषय से परास्नातक की डिग्री ग्रहण करके यहां से जा रहे हैं अपना सर्वोत्तम योगदान करें जिससे कि हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।' समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि  'शिक्षा साहित्य और ज्ञान की त्रिवेणी दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय से परास्नातक की डिग्री प्राप्त करके आप सभी छात्र-छात्राएं जीवन के क्षेत्र में जहां भी जाएं , महाविद्यालय का नाम रोशन करें । जीवन के रणक्षेत्र में अनेक बाधाएं आपके समक्ष उपस्थित होंगी। परंतु आपको धैर्य एवं आशा के साथ उनका सामना करना होगा ।आपकी शिक्षा डिग्री प्राप्त करने तक ही समाप्त नहीं होती वरन आपका उत्तरदायित्व समाज के प्रति अब और बढ़ गया है। आप जो भी कुछ यहां से प्राप्त किए हैं उसका प्रचार-प्रसार समाज में  करें एवं राष्ट्र की उन्नति में योगदान करें।' अपने संबोधन में महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रोफेसर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि आप सभी विद्यार्थी जिस प्रकार यहां अनुशासित जीवन व्यतीत करते हैं आपको समाज में जाकर समाज को भी अनुशासित करना है। आपने जो ज्ञान यहां प्राप्त किया है उसके आधार पर आप अपना ही नहीं वरन समाज का विकास करेंगे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती निधि राय ने कहा कि हमारे विद्यार्थी हमारी अमूल्य निधि हैं। इनकी विदाई का समय बहुत ही दुखद होता है। परंतु इस बात की हमेशा शिक्षकों को प्रसन्नता होती है कि उनके छात्र यहां से निकल कर एक नए क्षेत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां एक नया आसमान उनका इंतजार कर रहा है। निश्चय ही आप सभी यहां से जाकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अपूर्वा दुबे एवं अतुल शर्मा ने किया सरस्वती वंदना प्रीति गुप्ता ने तथा स्वागत गीत काजल कसौधन ने प्रस्तुत किया ।छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने संस्कृति की झलकियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ श्याम सिंह , डॉ त्रिभुवन मिश्रा, प्रो अर्चना सिंह, डॉ अखंड प्रताप सिंह, डॉ रुक्मिणी चौधरी, डॉ संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ अभय मालवीय, डॉ संजीव कुमार सिंह, डॉ शैलेश सिंह, कुलदीप शाही,अजय शर्मा आदि  शिक्षक उपस्थित रहे।संवादसूत्र सुनील मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।