Skip to main content

DlightNews

बरेली। प्रेमनगर में बीडीए ऑफिस के सामने मटन कबाब खराब बता कर कारीगर की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को प्रेम नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी है। इधर सोशल मीडिया पर हत्यारोपी मयंक रस्तोगी के सांसद विधायक मंत्रियों और अफसर के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं।
इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह ने बताया कि बीडीए ऑफिस प्रिय दर्शनी नगर के सामने अंकुर सब्बरवाल का मटन कबाब का स्टाल है। उस पर बारादरी में जगतपुर के रहने वाले नसीर अहमद कारीगर थे। बुधवार रात को बमनपुरी का रहने वाला मयंक रस्तोगी उर्फ गोल्डन बाबा अपने दोस्त किला में कुंवरपुर गढ़िया के रहने वाले ताजिम शम्सी के साथ ग्रे कलर की इनोवा से गया था। दोनों गाड़ी में बैठे हुए थे। रात करीब 10.30 बजे उन्होंने मटन कबाब का ऑर्डर दिया। कारीगर नसीर अहमद ने मटन कबाब बनाकर दिया। दोनों को मटन कबाब पसंद नहीं आए। जिस पर कहा सुनी हो गई। उन्होंने कहा कि मटन कबाब खराब है। नासिर ने कहा 120 रुपये के कबाब हैं। जिस पर दोनों भिड़ गए। उन्होंने कहा कि जब कबाब खराब हैं तो रुपये नहीं देंगे। इसको लेकर उनकी कहा सुनी हो गई। हमलावरों ने तमंचे से कनपटी पर गोली मार दी इसके बाद इनोवा लेकर फरार हो गए तुम हमले की सूचना पर एसपी सिटी राहुल भाटी को श्वेता यादव इंस्पेक्टर प्रेम नगर राजेश सिंह पहुंचे घायल को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया अंकुर सभरवाल की ओर से थाना प्रेम नगर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था इंस्पेक्टर प्रेम नगर राजेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनोवा का नंबर पता लगा उसका रजिस्ट्रेशन के आधार पर पूछताछ की गई हत्या के आरोप में मयंक रस्तोगी और ताजिम समसी को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से तमंचा भी बरामद हो बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।