Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी: बहु-दिव्यांगता के प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।बहु-दिव्यांगता एक परिचय विषय पर सीआरसी गोरखपुर में आज एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक इंजीनियर मनीष वर्मा, सीआरसी गोरखपुर के प्रभारी निदेशक श्री सुनील शिरपुरकर ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर और आज के वक्ता श्री नीरज मधुकर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बहु-दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक प्रबंधन के बारे में बताया। अपनी बात कहते हुए श्री मधुकर ने कहा कि बहु-दिव्यांग बच्चों के संवेदी प्रशिक्षण के माध्यम से उनको शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है तथा उनके अभिभावकों को उनके शैक्षिक कार्यक्रम में जुड़ने की आवश्यकता है। सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक अध्यापक श्री राजेश कुमार ने बहु-दिव्यांग बच्चों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके अभिभावकों को उचित परामर्श द्वारा बहु-दिव्यांग बच्चों को कठिन स्थिति से निकाला जा सकता है तथा उनकी योग्यता का भरपूर लाभ उठाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक अरविंद कुमार पांडे ने किया। प्रश्नोत्तर काल का संचालन सीआरसी गोरखपुर के पुनर्वास अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक नागेन्द्र पांडे सहित सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण जुड़े रहे। बड़ी संख्या में देश के विभिन्न भागों से लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।