Skip to main content

DlightNews

बरेली नरियावल प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने एक छात्र की जमकर की पिटाई, बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित

जनपद बरेली _ प्राथमिक विद्यालय नरियावल की प्रधानाध्यापिका ने कक्षा दो के एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। छात्र के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान बन गए। शिकायत के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर जेजे एक्ट में एफआईआर के निर्देश भी दिए हैं। खास बात यह है कि इस स्कूल को सीडीओ ने गोद ले रखा है।
नरियावल की रहने वाली कमलेश कुमारी का बेटा कक्षा दो में पढ़ता है। कमलेश ने बिथरी थाने और खंड शिक्षा अधिकारी बिथरी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि बुधवार को श्याम स्कूल गया था। इस दौरान क्लास के ही किसी बच्चे ने शैतानी करने की शिकायत प्रधानाध्यपिका पारुल चंद्रा से कर दी थी। गुस्साईं प्रधानाध्यपिका ने बेटे को जमकर डंडे से पीट दिया। बेटे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथरी लेकर गई। कमलेश ने बताया कि पिटाई से बेटा बहुत सहम गया है। उसे बुखार आ गया है। वो स्कूल भी जाने को तैयार नहीं है। स्कूल से आने के बाद उसने कुछ खाया भी नहीं।
*प्रधानाध्यापिका को किया गया निलंबित*
बीएसए विनय कुमार ने बताया कि स्थलीय जांच के दौरान छात्र और उसके पिता उपस्थित थे। शिक्षिका का व्यवहार सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रतिकूल है। साथ ही यह बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम का भी स्पष्ट उल्लंघन है। पारुल चंद्रा को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित किया जाता है। साथ ही बीईओ बिथरी को एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया गया है।              

बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।