Skip to main content

DlightNews

*पत्रकार हितों के लिए सदैव संघर्ष चलता रहेगा-दिलावर सिंह* 
  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने का लिया निर्णय 
     
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।महादेव झारखंडी  संगठन की स्थापना पत्रकार हितों की रक्षा के लिए की गई है और पत्रकारों के लिए जो भी संभव हो सकेगा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ करेगा। उक्त बातें गोरखपुर इकाई की मासिक बैठक में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने अपने संबोधन में कहीं। वे महादेव झारखंडी में आर एस एम स्कूल में संगठन की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्ष चलता रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार राजन सिंह सूर्यवंशी ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए बहुत से टिप्स दिए। संगठन के गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि संगठन के लिए पत्रकारों का हित सर्वोपरि है। उन्होंने घोषणा की कि अक्टूबर में गोरखपुर में संगठन का प्रांतीय अधिवेशन कराया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। 
 इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार कोपेन्द्र सिंह, गणेश उपाध्याय, विश्वनाथ उपाध्याय, देवरिया जिला अध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय, संजय कुमार सिंह, चौरीचौरा प्रभारी  जितेंद्र गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, बीपी मिश्रा, सिमरजीत सिंह,  सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक पत्रकार  उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।