Skip to main content

DlightNews

*स्काउट गाइड के पन्द्रह दिवसीय निःशुल्क जल सेवा शिविर का शुभारंभ*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*


   गोरखपुर।भीषण गर्मी के बीच प्रत्येक वर्ष की भाँति भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर द्वारा अयोध्या दास स्काउट कुटीर हरिओम नगर चौक पर पन्द्रह दिवसीय निःशुल्क जल सेवा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था के जिला मुख्यायुक्त डॉ अरूण कुमार सिंह ने अपने हाथों से राहगीरों को मिष्ठान और पानी पिलाकर औपचारिक उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य निःस्वार्थ सेवा करना है इसीक्रम में गतवर्षो की तरह इस वर्ष भी स्काउट/गाइड बच्चों का सेवा शिविर शुरू किया गया जिससे समाज तथा बच्चों के अन्दर दूसरों की सेवा का भाव जागृत हो क्योंकि दूसरों की सेवा करना ईश्वरीय सेवा के तुल्य है ।
   इस अवसर पर जिला प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने कहा कि सेवा शिविर का आयोजन छात्रों के प्रशिक्षण का अंग है जो बच्चों के प्रगति में सहायक सिद्ध होता है ।
इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार सिंह ने कहा कि सेवा शिविर में कई विद्यालयों एवं स्वतंत्र दल के छात्र छात्राओं की प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक नियमित ड्यूटी लगाई गई है जो छात्र इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं उन्हें संस्था द्वारा प्रशस्ति/प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट सूरज गौतम, संगठन आयुक्त गाइड इश्रत सिद्दीकी, किरन देवी, दुर्गावती धूसिया, लाजोरानी गुप्ता, सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्रों की उपस्थिति रही ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।