Skip to main content

DlightNews

*समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के गोरखपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*


गोरखपुर।सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम सहित नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया नंदानगर में सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव जी ने कहा कि गोरखपुर की जनता ने बदलाव का मन बनाया है, आपने पहले भी दिल्ली लखनऊ की सरकार देखी है बरसात में गोरखपुर में गाड़ी नहीं नाव चलती है, सड़क नीची है नाली ऊपर है पानी कहां से निकलेगा जो सरकार नाले ना बना पाई हो उस के पक्ष में मतदान कैसे होगा? सीएम ने मेट्रो चलाने का वादा किया था कहां है मेट्रो स्टेशन? मुख्यमंत्री जी गोरखधंधा करते हैं कागज पर मेट्रो बना रहे हैं साफ-सुथरी सुरक्षित यात्रा मेट्रो में होती है प्रदेश में जहां भी मेट्रो चल रही है सभी सपा सरकार की देन है, मुझे लगता है सीएम मेट्रो को अगर समझते तो मेट्रो से सभी लोग चल रहे होते ,नालिया साफ नहीं हो पा रही है, यह लोग रोज नए नए मुद्दे उठाकर हिंदू-मुस्लिम की खाई पैदा करते हैं, मुख्यमंत्री अपने मुकदमे वापस नहीं लेते तो उनकी सूची सबसे बड़ी थी, देश कानून संविधान से चले इसका संदेश जाना चाहिए इस चुनाव का संदेश 2024 का संदेश होगा यह चुनाव जीतना है, निषाद समाज के लोग कहते हैं मठ हमारा है,आप लोग निषाद समाज की महापौर बना सकते हैं सपा ने पहले भी यहां निषाद समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर जिताया था। गोरखपुर के बड़े कारखाने पर छापा दिल्ली वालों ने मारा है प्रधानमंत्री आवास के पास उनके वाईफाई का इस्तेमाल करने वाले पर छापा यूपी वालों ने मारा, दिल्ली वाले यूपी पर छापा मार रहे हैं यूपी वाले दिल्ली पर छापा मार रहे है कहीं डबल इंजन टकरा तो नहीं रहे हैं? दिल्ली के पास बहुत सी संस्थाएं होने के बावजूद यूपी के लोग दिल्ली में छापा मार रहे हैं। यूपी में डीजीपी परमानेंट नहीं है सपा सरकार होती तो लोग सवाल उठाते, जो सरकार डीजीपी ना पोस्ट कर पाए उससे कमजोर कोई सरकार नहीं हो सकती।साड़ इस सरकार में ट्रैफिक संभाल रहे हैं। सरकार झूठ बोलती है कि सौ में 4 बेरोजगार है यह कोई कैसे मान सकता है ।नौजवानों के पास नौकरी और काम नहीं है, 46 में 56 की पढ़ाई से सभी ने उनकी पढ़ाई का स्तर जान लिया है।पिछड़े दलितों को बदनाम करते हैं, बिजली का भी बिल ज्यादा है मीटर तेज चल रहा है ।नए मीटर ज्यादा तेज चल रहे हैं बिजली इन्होंने आज तक नहीं बनाई बिजली कारखाने का नाम आज तक नहीं ले पाए, इस सरकार से सभी जाति धर्म के लोग परेशान हैं जातिय जनगणना की मांग हम करते आ रहे हैं।मुख्यमंत्री आगरा लखनऊ एक्सप्रेस की चिंता करते थे, लेकिन लिंक एक्सप्रेस में जुड़ता तो हम सभी को फायदा होता 90 किलोमीटर सड़क 5000 करोड़ में बन रही है यह कौन सा हिसाब किताब है, इस सरकार में विकास नहीं हो पा रहा है। फोरलेन समाजवादियों की देन है, एम्स की जमीन समाजवादी सरकार ने दिया था। सीएम को ऊंचाई से डर लगता है। इसीलिए मेडिकल कॉलेज बाल रोग संस्थान की 4 फ्लोर की ऊंचाई कम कर दिया गया। गोरखपुर सहित प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है एम्स में भी दवाई नहीं मिल पा रही है, 1 ट्रिलियन इकोनामी का दावा करते हैं ।सीएम ऐसे बोलते हैं की जनता समझ ना पाये, झूठ को सच बताने के लिए भाजपा ने 200 करोड़ रुपए खर्च किया है ।टीवी पर खर्च का हिसाब किताब मैं नहीं बता सकता वैसे टीवी पर 2000 करोड़ खर्च किए गए हैं। लूट,भ्रष्टाचार, बलात्कार की घटनाएं सबसे अधिक भाजपा सरकार में हुई है ।बलात्कार की घटनाओं से समाचार पत्र रोज भरे पड़े रहते हैं ।गोरखपुर से संदेश जाये एक एक वोट साइकिल पर दबा कर मेयर प्रत्याशी काजल निषाद सहित सभी सपा के पार्षद व नगर पंचायत अध्यक्षप्रत्याशियों को जिताना है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।