Skip to main content

DlightNews

*उत्तर प्रदेश, गोरखपुर में बोलोरो, ट्रक से भिड़ंत एक की मौत*
गोरखपुर थाना चिलुआताल अन्तर्गत ग्राम -मुहम्मद पुर(टोला-खरबुजहवा) में दिनांक 9मईको खेतरपाल निषाद के लड़के का शादी था बारात खरबुजहवा से कप्तानगंज गईं थीं द्वारपूजा के बाद खाना खाकर कुछ बाराती बगल वाले गांव के रहने वाले भोना निषाद के बोलोरो से वापस घर आ रहे थे जिस गाड़ी का ड्राइवर भोना निषाद का लड़का सोहन था। परतावल चौराहे पर ज्योंहि गाड़ी पहूंची कि अचानक बिपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में जा भिड़ा ठोकर इतना जबरदस्त था कि बोलोरो का दाहिना साइड ट्रक से टकराते बिजली के पोल मे भिड़ गया बोलोरो में लगभग दस लोग सवार थे सभी लोग खरबुहवा केही रहने वाले थे जिसमें सुग्रीव निषाद ( 32)की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई सुग्रीव जब छोटा थातब उसके सर से पिता का साया हट गया था तीन भाईयों में सुग्रीव सबसे बड़ा था बम्बई रहकर मजदूरी करता था इनके तीन बच्चे हैं बच्चे अभी नादान है इनके परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है जो मां पति के मरने के बाद इन्हीं बच्चों को देखकर खुशियां का चमन सजाई थी वह पल भर में उजड़ गया। बिजय निषाद पुत्र राजेन्द्र जो रेलवे में क्लास फोर्थ की नौकरी करते हैं उनके कमर की हड्डी टूट गई है राकेश निषाद पुत्र दयाराम निषाद को सर तथा हाथ में  चोट आईं हैं सभी लोगों को गम्भीर चोटे आई है गाड़ी मालिक एवं ड्राइवर सोहन का  हालत सीरीयस बताया जा रहा है । रिपोर्टर रबिंद्र निषाद, गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।