Skip to main content

DlightNews

*शहर को हरा-भरा एवं स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी : डा.मंगलेश*

_महापौर डॉ. मंगलेश का नागरिक अभिनंदन_

*- ब्यूरो प्रभारी-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। शहर की सुपरिचित साहित्यिक संस्था वफ़ा फैन्स क्लब के मुख्य संरक्षक टी एन श्रीवास्तव "वफ़ा" गोरखपुरी एवं क्लब के सदस्यों द्वारा रविवार को विजय चौक स्थित एक होटल में नवनियुक्त महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव का नागरिक अभिन्दन किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगण उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा अंसारी, ई. सुनील श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय शायर मंच संचालक डॉ. कलीम क़ैसर, डॉ. अमरनाथ जायसवाल, डॉ. अशफाक अहमद 'उमर' ने संयुक्त रूप से महापौर डॉ. मंगलेश को अभिनंदन पत्र, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह शहर आपका है, इसे हरा-भरा एवं स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब गोरखपुर स्वच्छ शहरों की सूची में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। इसके लिए सम्पूर्ण शहरवासियों को एकजुट प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं वफ़ा फैन्स क्लब का जिन्होंने मुझे सम्मानित कर मेरी जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है।उ.प्र. उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कैफुलवरा ने कहा कि वफ़ा गोरखपुरी की शख्सियत हम सबके लिए सराहनीय और सम्माननीय है फिराक गोरखपुरी के बाद अगर किसी ने उर्दू शायरी की बेहतरीन नुमाइंदगी पूरे विश्व स्तर पर की है तो वह नाम है वफा गोरखपुरी का उर्दू वालों के लिए उनके दिल में जो प्रेम है। उसका हम सब सम्मान करते हैं।
विशिष्ट अतिथि कायस्थ सेना मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक इंजी. सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ सेना और हमारे परिवार के एक मजबूत संरक्षक डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने जमीनी स्तर पर अपने कारनामों का बिगुल फूंक दिया है। हम सब अति विश्वसनीय और आशाओं के साथ डॉ. मंगलेश भैया के साथ हर कदम पर खड़े हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वफ़ा गोरखपुरी ने एक कविता के माध्यम से अपना उदगार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दिन की पूरे कायस्थ परिवार को प्रतीक्षा थी जो आज पूरी हो रही है। हम वफ़ा फैन्स क्लब द्वारा डा. मंगलेश को सम्मानित करके पूरी कायस्थ परिवार को सम्मानित कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अंतराष्ट्रीय शायर एवं  मंच संचालक कलीम कैसर ने तथा डा.अमरनाथ जायसवाल एवं डा.अशफाक अहमद ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कामिल खां, शबनम श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, शिवकुमार श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, नीति श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, उमेश चंद श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, हाफिज अयाज अहमद सिराज अंसारी, सुलेमान मसरूर, अनुपम रायजादा, इंजीनियर वीके श्रीवास्तव, एसके श्रीवास्तव, श्रीनारायण पाण्डेय, संदीप कुमार श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।