Skip to main content

DlightNews

*सर सैय्यद डे पर सम्मानित किये गये शिक्षा व समाजसेवा से जुड़े लोग*
सर सैय्यद अहमद खान समाज सुधारक होने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा के पक्षधर थे-कुलपति

*वरिष्ठ संवाददाता बीपीमिश्र की रिपोर्ट*
गोरखपुर।सर सैय्यद अहमद खान उसे व्यक्ति का नाम है जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था शिक्षा जगत का पैगंम्बर-नवल किशोर नाथानीशिक्षा व समाज सुधार में दिये गये योगदान के लिए सदैव जिंदा रहेंगे सर सैय्यद-चौधरी कैफूलवाराअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सर सैय्यद के ख्वाब के रूप में आज भी जिंदा है-अमीरून निशा 'स्वीटी'
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,शिक्षाविद्,शायर,लेखक व समाजसुधारक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैय्यद अहमद खान की जयंती को सर सैय्यद डे के रूप में मनाया गया | इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने सरदार जसपाल सिहं,सुभाष चौधरी व नवल किशोर नाथानी, फारूख जमाल, मोहम्मद यूसुफ के नेतृत्व में शहर के शिक्षा व समाज सेवा से जुड़े लोगों से मिलकर के उनको दुशाला भेंट करके व सर सैय्यद अहमद खान की तस्वीर भेंट करके सम्मानित किया |
कार्यक्रम के संयोजक ई. मिन्नत गोरखपुर ने बताया कि इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.पूनम टंडन जी को,उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के चैयरमैन चौधरी कैफूलवारा,राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उपाध्यक्ष डॉ यशवंत सिंह,समाजसेवी व व्यापारी नेता नवल किशोर नाथानी,चन्दू साहनी, अमीरुन निशा 'स्वीटी',स्व.डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव 'नवाब' की धर्मपत्नी, मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक महबूब सईद हारिस को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने कहा कि सर सैय्यद अहमद खान समाज सुधारक होने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा के पक्षधर थे |
वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी नेता नवल किशोर नाथानी ने कहा कि सर सैय्यद अहमद खान उसे व्यक्ति का नाम है जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शिक्षा जगत का पैगंम्बर कहा था |
उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के चैयरमैन चौधरी कैफूलवारा ने कहा कि शिक्षा व समाज में दिये  गये योगदान के लिए सदैव जिंदा रहेंगे सर सैय्यद अहमद खान |
इस अवसर पर संबोधित करते हुए अमीरुन निशा 'स्वीटी' ने कहा कि अलीगढ़ विश्वविद्यालय के रूप में सर सैय्यद अहमद का ख्वाब आज भी जिंदा है |
कार्यक्रम के सहसंयोजक आशिया खातून ने सभी के प्रति अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद व्यापित किया |
इस अवसर पर व्यापारी नेता दिनेश पाठक, कुलदीप पांडेय अध्यक्ष युवा जन कल्याण समिति, शैलेश गुप्ता, मिनहाज सिद्दीकी,इमरान खान,नाजो, आदि मौजूद रहे |

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।