Skip to main content

DlightNews

 बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

https://youtu.be/lOgyEWO4DFI


भजन संध्या व भंडारे के आयोजन के साथ धूमधाम से मना " श्री चित्रगुप्त धाम " का 14वां स्थापना दिवस 


श्री ज्योति पूजा एंड पार्टी, बरेली के भजन गायक आशीष जौहरी ने भजनों द्वारा बांधा समां  


बरेली - रामपुर रोड , टोल प्लाजा के निकट उत्तर भारत के प्रथम एवं एकमात्र आधुनिक एकल भगवान श्री चित्रगुप्त जी मंदिर के 14वें स्थापना दिवस का वन एवं पर्यावरण मंत्री ( उ0 प्र0) माननीय डॉक्टर अरुण कुमार, मीरगंज विधायक माननीय डॉ डी सी वर्मा, विधान परिषद सदस्य माननीय कुंवर महाराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख फतेहगंज पश्चिमी सत्येंद्र सिंह यादव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी अनिल कुमार सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती कर पूजा - हवन अर्चना भी की गयी। श्री चित्रगुप्त धाम का 14वां स्थापना दिवस पूजा, हवन, महा आरती व भोग व भंडारे के साथ संपन्न हुआ। साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्री ज्योति पूजा एंड पार्टी, बरेली के भजन गायक कलाकार आशीष जौहरी ने भजनों द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का गुणगान कर समा बांध दिया। उनके द्वारा गाये भजन चित्रगुप्त जी साथ निभाएंगे  - विश्वास जरूरी है, तेरे हाथों की कठपुतली हूं मैं, फैसला करके यह आज आए हैं हम आदि भजनों ने भक्तों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। श्री चित्रगुप्त धाम के संस्थापक सचिव डॉ शिव कुमार ने भजन गायक आशीष जौहरी को माला पहनाकर एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की मूर्ति भी यहां से मात्र 200/- की सहयोग राशि प्रदान कर प्राप्त की गयी। श्री चित्रगुप्त धाम के संस्थापक सचिव डॉ शिव कुमार ने 14वें स्थापना दिवस महोत्सव पर रामपुर, गुड़गांव, जयपुर एवं बरेली से पधारे सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, चेयरमैन राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली, अजय कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष भाजपा, जी0 के0 श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, अशोक करौली, ललित सक्सेना, राकेश सक्सेना, दीपक श्रीवास्तव, मेहुल  माथुर, शिव कुमार बरतरिया, विजय कुमार सक्सेना, अर्पित सक्सेना, श्याम दीप सक्सेना, सुधीर मोहन सक्सेना, उमेश माथुर, गौरव सक्सैना एवं  कार्तिक आनंद आदि उपस्थित रहे।






Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।