Skip to main content

DlightNews

*चरगांवा में सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश के तहत कार्यक्रम आयोजित*

*वरिष्ठ संवाददाता बीपीमिश्र*
गोरखपुर। विकास खण्ड चरगांवा में श्रीमती वन्दना सिंह ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश के तहत चतुर्थ चरण में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. गौरव ग्रोवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, विशिष्ट अतिथि इन्दु प्रभा सिंह पुलिस अधीक्षक (अपराध), कार्यक्रम के संयोजक रणविजय उर्फ मुन्ना सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विकास खण्ड चरगांवा के मीटिंग हाल में महिला प्रधान/बी.डी.सी./पंचायत सहायक/बाल विकास परियोजना से जुड़ी महिलाएं एवं जननी सुरक्षा योजना से आच्छादित महिलाएं/स्वयं सहायता समूह की बी.सी. सखी महिलाएं, शिक्षा विभाग से बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश सिंह खण्ड विकास अधिकारी द्वारा और अन्य प्रबन्धन का कार्य उपेन्द्र सिंह स.वि.अ. द्वारा किया गया। श्रीमती इन्दु प्रभा सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध ने बालिकाओं/महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का छेड़खानी या अपराधिक कार्य किया जाता हो तो बिना किसी शर्म या संकोच के पुलिस को बताने का सुझाव दिया। डाॅ. गौरव ग्रोवर वरिष्ठ 
पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर के द्वारा बताया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से छेड़-छाड़ या किसी भी तरह की महिला उत्पीड़न की घटनाओं की तुरन्त पुलिस कोसूचना देनी चाहिए, जिससे अपराधियों के ऊपर कार्यवाही हो सके तथा मोबाइल का सावधानी पूर्वक स्तेमाल करने, किसी को ओ.टी.पी. न बताने किसी अन्जान नम्बर से वीडियो कालिंग से बात-चीत न करने, महिलाओं को अपना फोटो स्टेटस पर न लगाने का सलाह दिया गया, क्योंकि साइबर अपराधियों द्वारा डी.पी. एवं फेसबुक से फोटा चोरी कर एडिट कर अश्लील फोटो बना कर महिलाओं को ब्लैकमेल न कर सकें, तथा महिलाओ को अपने फेसबुक को लाॅक रखने का सुझाव दिया। नारी सशक्तिकरण का अर्थ बताते हुए महिलाओं को किसी भी घटना के लिए महिला हेल्प लाइन 1090, पुलिस सहायता 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेन्स सेवा 108 नम्बर पर तुरन्त फोन करने और फोन के 5 से 10 मिनट के अन्दर मौके पर पुलिस एवं अन्य विभाग की सहायता पहुॅचाने की प्रतिबद्धता को बताया गया। श्रीमती वंदना सिंह ब्लाक प्रमुख ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिलाआें को अपनी भागीदारी बढ़ाने हेतु आह्वान करते हुए बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री 
श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संसद और विधान सभाओं में भी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू कराने के लिए प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उपस्थित समस्त महिलाओंको अपनी बेटियों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने एवं बेटियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर खूब तरक्की करने और विभिन्न पदों पर जाकर देश का नाम रौशन करने का सुझाव देते हुए सभा के समापन की घोषण की गई।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।