Skip to main content

DlightNews

बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
       बरेली, 15 अक्टूबर / चंद्रनगर धार्मिक समिति पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में 134 वर्ष से निकली जा रही भगवान श्री कृष्ण महाराज की दधिकांदों शोभायात्रा गत माह बड़े ही भक्ति मय व उल्लास और सौहार्द के माहौल में निकाली गई । जिसमें बरेली प्रशासन और पुलिस प्रशासन का विशेष व अद्वितीय योगदान रहा ; इस बार जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का समिति के पदाधिकारी एवं शोभा यात्रा के प्रति एक अभिभावक जैसा व्यवहार रहा, जिससे प्रसन्न होकर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी ने उनका नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया।
         उक्त जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता दिनेश दददा एडवोकेट ने बताया कि आज कोतवाली बारादरी में जिला प्रशासन से  श्री नहने राम ( उप जिला अधिकारी, नवाबगंज ) सीओ तृतीय श्री आशीष प्रताप सिंह व कोतवाल बारादरी श्री हिमांशु निगम जी का तथा  शोभायात्रा के मार्ग में पढ़ने वाले  सभी चौकी इंचार्ज गणों का हार फूल पहनकर स्वागत किया गया और उन्हें शाल उड़ाकर व एक मोतियों की माला पहन कर भगवान श्री राम और सीता मैया का चित्र स्मृति के रूप में दिया ।
            इस अवसर पर एसडीम नवाबगंज माननीय नहने राम जी ने कहा की धार्मिक कार्यक्रमों में समिति के लोगों को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए और मुझे लगता है की चंद्र नगर धार्मिक समिति का प्रयास ठीक रहा I 
         क्षेत्राधिकार तृतीय माननीय आशीष प्रताप सिंह  ने कहा कि आप सबने पूरी इच्छा शक्ति से शोभायात्रा को निकाला जिससे आप सभी बधाई के पात्र हैं और पुलिस प्रशासन को भी आपका सहयोग भरपूर मिला जिसका में आभारी हूं l       
                            इस अवसर पर समिति के संरक्षक आर. के.वैश्य एवं रामेंद्र प्रताप गुप्ता ने उनके कार्य को उत्कृष्ट कार्य बताया और अपेक्षा की आगामी वर्ष में भी शोभायात्रा के कार्यक्रम में इसी तरह का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
         समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने सभी का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
          स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सर्वश्री उपाध्यक्ष व प्रवक्ता दिनेश दददा एडवोकेट , महामंत्री सोम प्रकाश प्रजापति, शोभा यात्रा के उप संयोजक राजेश मौर्य बबलू व शोभा यात्रा के उप संयोजक सुरेश दिवाकर, रामबाबू गुप्ता, पंडित धर्मेंद्र मिश्रा, एवं पप्पू मौर्य आदि बहुत सारे लोग उपस्थित हुए। 
                     दिनेश दद्दा  एडवोकेट
                 उपाध्यक्ष प्रवक्ता
चंद्र नगर धार्मिक समिति पुराना शहर, बरेली

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।