Skip to main content

DlightNews

*स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन  का प्रतिनिधि मण्डल पूर्वोत्तर रेलवे से यांत्रिक कारखाना में निरीक्षण के पश्चात मिला*।

*वरिष्ठ संवाददाता बीपीमिश्र*

गोरखपुर 19.अक्टूबर 2023 स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन  का प्रतिनिधि मण्डल जोनल अध्यक्ष अमरजीत प्रसाद  के नेतृत्व में प्रमुयांई , पूर्वोत्तर रेलवे से यांत्रिक कारखाना में निरीक्षण के पश्चात मिला। अमरजीत प्रसाद ने कहा कि कारखाना में कार्यरत   एन पी एस कर्मचारियों का पैसा बिना कर्मचारी की अनुमति के दूसरे कम्पनी  के शेयर  में लगा दिया गया है  जिससे कर्मचारियों को हर महीने काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है , इस मामले  को गम्भीरता से लेकर प्रशासन को एन एस डी एल को पत्र लिखकर तुरंत बंद कराया जाएं। कारखाना में खुले स्थान पर कोच की स्प्रे पेंटिंग हो रही है, उससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर  विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए उसको चारों तरफ से बंद स्थान पर करने की व्यवस्था की जाएं ।  विगत कई महीने पहले कारखाना  में आऊटसोर्सिंग पर  आन ड्यूटी कार्य करते समय प्राईवेट लेबर सरवर अली पुत्र नौशाद अली की मृत्यु हो गई थी, उसके परिवार को कम्पनी की और से कोई मुआवजा नहीं दिया गया है।इस सम्बन्ध में कर्मचारी प्रतिकार अधिनियम 1923 के तहत रेलवे प्रशासन द्वारा स्व सरवर अली के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए  सम्बंधित फर्म पर उचित कार्यवाही की जाएं।
कारखाना में लगातार कर्मचारी की कमी के कारण काम का दवाब पड़ रहा है तथा प्राईवेट कम्पनियों द्वारा आऊटसोर्सिंग से काम लिया जा रहा है , कारखाना में  जूनियर इंजीनियर  के 34पद 25%एक्ट अप्रेंटिस के तहत तथा  426  रिक्त पद आर्टिजन  स्टाफ के भरने के प्रमुई महोदय के माध्यम से रेलवे बोर्ड द्वारा भरने की मांग की गई।इन सब मांगों को प्रमुयाई गोरखपुर महोदय के समक्ष रखने वालो में मण्डल अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा, इं आनन्द कुमार, प्रमोद गौतम, दिनेश यादव,अश्विनी कुमार, महेश राज पासी, शैलेष कुमार, दुर्गेश मद्धेशिया,शिव पाण्डेय, दीपक यादव, रामशब्द पाल , साहनी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।