Skip to main content

DlightNews

एसडीएम से की प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की शिकायत     
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी बाईपास पर मौजूद प्लाट पर दबंग भूमाफिया के द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्लाट मालिक ने मीरगंज एसडीएम से लिखित शिकायत की है। जानकारी के अनुसार गांव नौगमा घाटमपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह और रामौतार ने गांव उनासी निवासी सुखपाल मौर्य से 5 मई 2022 को फतेहगंज पश्चिमी हाईवे बाईपास पर 278 वर्ग गज का प्लॉट बतौर बैनामा खरीदा था। शिकायत पत्र के मुताबिक एक एडवोकेट समेत कस्बे के मोहल्ला भिटौरा निवासी कुछ लोग दबंगई के बल पर प्लांट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है राजस्व विभाग के लोग भी दबंग से मिले होने के कारण शिकायत के बावजूद पैमाइश करके मामले को नहीं निपटाना चाह रहे हैं। पीड़ित प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह ने आज मीरगंज एसडीएम  के यहां जाकर लिखित शिकायत की है। पीड़ित प्रेम सिंह ने बताया 5 /3/ 2022 को 278 वर्ग मीटर गाटा संख्या 219 व 221 ग्राम उनासी निवासी खेत मालिक सुखपाल मौर्य पुत्र भूपराम से बजरिया पंजीकृत बैनामा क्रय की है। उक्त भूमि पर प्रवेंद्र अग्रवाल, मुकेश सिंह, निर्मला, रघुवीर, बलबीर आदि व्यक्ति लगातार कब्जा नाजायज को प्रयासरत हैं। और उन्होंने बताया प्रवेंद्र अग्रवाल अपने वकील होने का नाजायज फायदा उठाकर जबरन संपत्ति हड़पने को आमादा है। पीड़ित प्रेम सिंह ने बताया हमने उस खरीदे प्लांट को कब्जा होने से रोकने के लिए थाना पुलिस से शिकायत की गई। परंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। और बताया कि इन दबंग लोगों को राजनीतिक संरक्षक प्राप्त है। इस कारण तहसील और पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उसे जान माल का खतरा है। पीड़ित प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह ने मीरगंज एसडीएम के यहां जाकर शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जमीन कब्जा मुक्त करने की मांग की। इसी के साथ पीड़ित प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह ने जनसुनवाई, समविन्त शिकायत निवारण प्रणाली उत्तर प्रदेश पर भी शिकायत की है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।