Skip to main content

DlightNews

श्री श्री सर्वोजनि शारदीय दुर्गा पूजा का हुआ शुभारंभ 

सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद माननीय संतोष गंगवार के कर कमलों द्वारा हुआ उद्घाटन
बरेली से जिला संवाददाता अभियान रस्तोगी की रिपोर्ट
बरेली। कुदेशिया स्थित संगम पैलेस बैंकट हाल में दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा " श्री श्री सर्वोजनि शारदीय दुर्गा पूजा कार्यक्रम " का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद माननीय संतोष गंगवार ने किया। दुर्गा पूजा कमेटी के ए के चाकी ने बताया कि तीन दिन माँ दुर्गा की महा सप्तमी, महा अष्टमी एवं महा नवमी पूजा के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। माँ दुर्गा की स्तुति के अलावा कई अन्य साँस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद माननीय संतोष गंगवार ने कहा कि शारदीय नवरात्रों में माँ दुर्गा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में भगवान श्री राम के चरित्र का पूजन किया जाता है, तथा भगवान श्री राम को आदर्श और मर्यादाओं का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हम सभी को भगवान श्री राम के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। साथ ही शारदीय नवरात्रों की सभी को बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। इस अवसर पर मां शारदे जन जागरण समिति बरेली के सदस्य सचिन गुप्ता, एसएन रॉय, ए के चाकी, गजेन्द्र नाथ हारा, गोविंद लाल बिस्वास, ठाकुर दास सरदार, श्रीमती सुधा बैरागी, श्रीमती मीना चाकी, कुमारी सुप्रीति मंडल, विभा डे एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।