Skip to main content

DlightNews

मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड के नवीन प्रीमियम कॉम्पैक्ट शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन
बरेली सेजिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा नॉर्थ जोन के जोनल हेड रोबिन दास के कर कमलों द्वारा हुआ उद्घाटन

बरेली। मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड (अधिकृत विक्रेता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा) के सिविल लाइंस में खुले नवीन प्रीमियम कॉम्पैक्ट शोरूम का उद्घाटन महिंद्रा एंड महिंद्रा के नॉर्थ जोन के जोनल हेड रोबिन दास के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिनेश अग्रवाल ने बुके देकर कम्पनी के नॉर्थ जोन के जोनल हेड रोबिन दास का स्वागत किया। प्रबंध निदेशक दिनेश अग्रवाल ने मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड ग्रुप का विस्तार भावी एवं वर्तमान योजनाओं के संबंधित जानकारी प्रदान की। महिंद्रा एंड महिंद्रा नॉर्थ जोन के जोनल हेड रोबिन दास ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहनों से सम्बंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी अपने सम्मानित ग्राहकों को उच्चस्तर की सेवाएं प्रदान करने हेतु वचनबद्ध है। इस अवसर पर कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विशाल शर्मा, पंकज तथा तवरेज खान एवं मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड के सेल्स मैनेजर नवीन भट्ट, अनिल कुमार, सर्विस जनरल मैनेजर विनोद पुंडीर एवं शहर के प्रमुख व्यापारीगण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक देश दीपक अग्रवाल ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी आगंतुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।