Skip to main content

DlightNews

*मारवाड़ी युवा मंच ने किया गरबा री रात कार्यक्रम का आयोजन* 

*वरिष्ठ संवाददाता बीपीमिश्र*

गोरखपुर।मारवाड़ी युवा मंच  शाखा द्वारा  शिप्रा लॉन मे गरबा री रात मंच के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शाखा अध्यक्ष युवा अभिषेक पोद्दार ने बताया की मंच परिवार के द्वारा लगातार तृतीय वर्ष नवरात्री के शुभ अवसर पर सामाजिक समरसता के लिए गरबा री रात मंच के साथ डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अथिति के रूप मे आये सदर सांसद  रविकिशन शुक्ल  एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे मेयर  मंगलेश श्रीवास्तव वरिष्ट समाजसेवी  विकास केजरीवाल , एवं कृष्ण कुमार विशनोई द्वारा दीप प्रजवलित कर के किया गया इसके पश्चात गणेश वंदना से गरवा प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम संयोजक अभिषेक खाटूवाला, पीयूष जैन, अंकित लाठ, मयंक केडिया, प्रतीक अग्रवाल, सुमित मोदी, तन्मय जालान, निखिल अग्रवाल ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से सजाया। कार्यक्रम समन्वयक युवा नवीन पालीवाल ने बताया कि सेलिब्रिटी सिंगर अंकिता कपूर, जतिन अग्नि एवं उनकी टीम द्वारा मनमोहक डांडिया कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी लाइव बैंड ने माहौल मे एक अलग सा ही समा बांध दिया।उपाध्यक्ष युवा अंकित पोद्दार ने बताया की मुंबई से आयी डांडिया सिंगर जानवी ने डांडिया स्पेशल गानो से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया  इस डांडिया इवेंट मे आये हुए सभी प्रतिभागियों के बीच सर्वश्रेष्ठ कपल प्रतियोगिता, सर्वश्रेष्ठ ड्रेस प्रतियोगिता,सर्वश्रेष्ठ परिवार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आये हुए अतिथियो ने कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की और कहा की मारवाड़ी युवा मंच का यह प्रयास अपनी संस्कृति अपनी सामाजिकता को बनाये रखने का एक सुन्दर प्रयास है।शाखा सचिव मयंक अग्रवाल ने आये हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी सदस्यो सभी प्रतिभागियों एवं मीडिया कर्मिओ, मुख्य प्रायोजक विकास केजरीवाल ग्रूप आफ कम्पनीज  का सुन्दर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।उपरोक्त जानकारी शाखा के जनसम्पर्क अधिकारी किशन अग्रवाल ने दिया।इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नीरज अग्रवाल, अनमोल टिब्रेवाल, सौरभ अग्रवाल, रजत लाठ , पीयूष तुलस्यान, संचित भालोटिया, प्रशांत तुलस्यान, अंकुर जालान, अनूप सिंघानिया, आशीष लाठ, इशांत सोनथालीया  आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।