Skip to main content

DlightNews

पैतृक गांव सिरसा जागीर पहुंचा  जवान कमल सिंह का शव। दी गई अंतिम सलामी
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

फतेहगंज पश्चिमी। ऑफिस के काम से गये सूबेदार कमल सिंह का बुधवार देर रात हृदयाघात रुकने से निधन होने पर पोस्टमार्टम के बाद सेना की टीम उनके शब को लेकर शुक्रवार दोपहर के बाद पैतृक गांव पहुँची।गाँब के मुक्तिधाम में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार कर नम आंखों से उन्हें दी गयी अंतिम विदाई।
जानकारी के मुताबिक गांव सिरसा जागीर निवासी सेना  के जवान सूबेदार कमल सिंह (48) की तैनाती पंजाब के पठानकोट में थी। वह बुधवार को आफिस के काम से मध्य प्रदेश के जबलपुर गए थे। देर रात हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था।पोस्टमार्टम होने के बाद उनका शब शुक्रवार को पठानकोट की 9 एफ ओडी बटालियन नायब सूबेदार सतपाल की अगुवाई में जब पैतृक गाँब पहुंचीं। हर आंख नम हो गयी। पूरे गाँब में शोक की लहर दौड़ गयी। शाम के समय गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार गाँब के ही मुक्तिधाम में किया गया। बड़े बेटे अमन सिंह राठौर ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे पत्नी रीता देवी, तीन बच्चे छोड़ गए हैं जिसमें बड़े लड़के का नाम अमन राठौर, दूसरे नंबर पर उनकी बेटी पुत्री विभा राठौर, और तीसरे नंबर पर छोटा बेटा अभय राठौर है। पति की मौत के बाद उनकी पत्नी रीता देवी एवं उनके बच्चों एवं परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। इस मौके पर रिटायर्ड कर्नल पुरषोत्तम सिंह, मेजर विनीत सिंह उर्फ प्रवीन, फौजी सुनील सिंह,, सूबेदार मेजर राम सिंह, सूबेदार हर्षवर्धन सिंह, हवलदार तुलाराम मौर्य, फौजी इंद्रपाल सिंह, सूबेदार मेजर बीपी सिंह, डॉक्टर मुदित सिंह, ठाकुर उमेश सिंह, पूर्व सभासद अनिल सिंह, ठाकुर धीरेंद्र सिंह, ठाकुर अमित सिंह, प्रधान अनुज सिंह, अध्यापक प्रशांत सिंह, बंटी मौर्य, पूर्व पूर्व सभासद अनिल सिंह, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, गजेंद्र पाल सिंह आदि कस्बा व ग्रामीण वासियों के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।