Skip to main content

DlightNews

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमिपूजन और पंचकुंडीय यज्ञ
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
फतेहगंज पश्चिमी _ अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आगामी 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक चार दिन चलने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए आज लोधी नगर चौराहे के पास चिह्नित यज्ञस्थल हरी लाला के बाग में भूमिपूजन और पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ कराया गया।  सपत्नीक आए गायत्री परिजनों ने पांचों हवन कुंडों के सामने एक साथ बैठकर गायत्री महामंत्र का उच्चारण करते हुए  कई टोलियों में बारी-बारी से सामूहिक आहुतियां दीं। यज्ञ और भूमि पूजन विधि शांतिकुंज हरिद्वार से आए वरिष्ठ आचार्य लीलाधर मिश्र और उनके सहयोगियों ने संपन्न करवाई। नजीबाबाद जोन के प्रमुख बीपी सिंह ने इस अवसर पर पंडाल में दूरदराज से आए गायत्री परिजनों से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सफलता के लिए प्राणप्रण से जुटने का आह्वान करते हुए याद दिलाया कि युगऋषि पं. श्री राम शर्मा आचार्य ने विश्व कल्याण के मिशन को साकार रूप देने के लिए ही हमें और आपको चुना है। हम सब को उनके संकल्पों पर खरे नहीं उतरना ही होगा। जिला समन्वयक दिनेश पांडेय ने महायज्ञ से पूर्व नगर में निकलने वाली कलश यात्रा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर उसे भी ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया और सबका आभार भी व्यक्त किया। गायत्री चेतना केंद्र बरेली से आई बहनों की टोली में विशेष रूप से कमला बहन, विजय लक्ष्मी बहन और सत्यदेव गंगवार आदि का फूलमालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन-रात एक कर रहे टोली प्रमुखों  में मीरगंज तहसील संयोजक प्रेमपाल गंगवार,  जगदीश गंगवार, रमन जायसवाल, जगदीश प्रसाद शर्मा, शिवेंद्र भदोरिया, सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, मास्टर नेत्रपाल सिंह, सुरेंद्रपाल गंगवार, माया देवी, उपासना गुप्ता, शोभा पाठक, सौरभ पाठक, संजीव शर्मा, राजेश गंगवार, रविंद्र सिंह चौहान, आदि का भी मंच से स्वागत किया गया।  इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता हरीश कातिव। सभासद ठाकुर संजीव सिंह। बंटी मौर्य, औंध स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल यदुवंशी,  हिमांशु अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल उर्फ मनी, राम गुप्ता, ठाकुर धर्मवीर सिंह, संजय चौहान, सचिन चौहान, संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, एडवोकेट राकेश गंगवार, आशीष अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोध सिंह, गणेश पथिक, खेमपाल गंगवार, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजकुमार कश्यप, पंकज शर्मा, आदि और बड़ी संख्या में मातृशक्ति समेत सैकड़ों गायत्री परिजनों की अनुष्ठान में सक्रिय सहभागिता रही।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।