Skip to main content

DlightNews

जुलूस परचम कुशाई
दरगाह शाहदाना वली,बरेली
16 अक्टूबर 2023
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
*परचम कुशाई से हुआ शाहदाना वली के सात रोज़ा उर्स का आगाज।*
 बरेली,कुतुबे बरेली सरकार शाहदाना वली का सात रोज़ा उर्स का आगाज़ आज परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। परचम कुशाई की रस्म दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने अदा की। दिन में मलूकपुर लाल मस्जिद स्थित हाजी अज़हर बेग के निवास से जुलूस परचम कुशाई निकाला गया। रात में नातिया मुशायरा शुरू हुआ जो देर रात तक जारी था। दरगाह शाहदाना वली के मीडिया प्रभारी वसी वारसी ने बताया कि आज शुरू की शुरुआत  बाद नमाज-ए-फजर कुरान ख्वानी से हुई।  दिन में दूर दराज से आने वाले अकीदतमंदो का हाजिरी देने के लिए तांता लगा रहा।
     दोपहर बाद मलूकपुर लाल मस्जिद   स्थित हाजी अज़हर बेग के निवास से दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रजा कादरी(अहसन मियां) की सरपरस्ती में जुलूस-ए-परचम रवाना हुआ जो अपने  कदीमी रास्ते मलूकपुर से शुरू होकर दरगाह आला हजरत सलामी देने के बाद बिहारीपुर ढाल,खलील तिराहा,नावेल्टी चौराहा,आज़म नगर के रास्ते श्यामगंज होता हुआ दरगाह शाहदाना वली पर पहुंचा। इससे पहले मलूकपुर पर महफ़िल का आगाज़ तिलावते कुरान से किया गया। हाजी गुलाम सुब्हानी व चंदा मियां ने मिलाद ए पाक पढ़ी। यहां दरगाह शाहदाना वली के मुतावल्ली अब्दुल वाजिद खान नूरी ने कहा कि सरकार शाहदाना वली का दर कौमी एकता का प्रतीक है यहां से मुसलमान ही नही बल्कि हिन्दू भाई भी फैज़ हासिल कर रहे है। सूफी खानकाही बुजुर्गों ने हमेशा अमन का पैगाम दिया। जुलूस आयोजक हाजी अज़हर बेग ने दरगाह आला हज़रत के सज्जादनशीन मुफ्ती अहसन मियां,दरगाह शाहदाना वली के मुतावल्ली अब्दुल वाजिद खान नूरी,दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी,मौलाना जाहिद रज़ा,मुजाहिद रज़ा क़ादरी,शाहिद खान नूरी, औरंगज़ेब नूरी,ताहिर अल्वी,सय्यद शाबान अली,सय्यद फुरकान अली,मंजूर रज़ा,अब्दुल कय्यूम खान,सलीम रज़ा क़ादरी आदि की दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया। *परचम सय्यद अजीम अली लेकर चले।* जुलूस में आधा दर्जन अंजुमनों ने शिरकत की। जुलूस अंजुमन आशिकाने साबिर पाक के तत्वाधान में निकाला गया। रास्तों में जगह-जगह जुलूस का स्वागत फूलों से किया गया। जुलूस की व्यवस्था अनवर बेग,फैजान बेग,इशरत नूरी,काशिफ सुब्हानी,सय्यद माजिद अली,आरिफ रज़ा,सबलू अल्वी,जफर बेग,अल्ताफ रज़ा,आशमीर रज़ा,नईम नूरी,सय्यद एजाज़,हसीन खान,आलेनाबी,समी खान,अजमल खान,फय्याज नूरी आदि लोगों ने संभाली। 

 रात 10 बजे नातिया मुशायरा शुरू हुआ। जिसकी सदारत सूफी रिज़वान रजा खा साहब ने की। शायर असरार नसीमी में पढ़ा *जो किस्मत से दरे सरकार का दरबान हो,वो रुतबे में शहिनशाहों का सुल्तान होता है।* अमन तिलियापुरी ने पढ़ा *तुम्हारी जालियां चूमे उन्हें आखों से मस कर ले, हर इक मोमिन के दिल में एक अरमान होता है।* दुलारे फारूकी ने ये कलाम पेश किया *वहां जन्नत के फूलों की सी आयेगी महक तुमको,जहा दाना वली का गुलदान हो।*  शायर बिलाल राज़,नज़र बरेलवी,सलमान आरिफ, हयात बरेलवी, रईस विधौलवी, शराफत शेरी,मोहम्मद अली अल्वी, अतहर बरेलवी ने भी कलाम पेश किए।
     इंतेजामिया कमेटी यूसुफ इब्राहीम, मो सलीम रजा कादरी,गफूर पहलवान,महबूब साबरी,खलील कादरी,शिराज सैफ कुरैशी,सैफ खान,शान खान,अब्दुल सलाम नूरी,सईद खान,सय्यद मुदस्सिर अली आदि सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

नासिर कुरैशी
9897556434

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।