Skip to main content

DlightNews

बगरऊ गांव में श्रीमद् भागवत कथा के बाद हुआ विशाल भंडारा।                         
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
फतेहगंज पश्चिमी _ बगरऊ गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अन्तिम दिन विश्राम देकर कराया गया विशाल भंडारा।   जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र के गांव बगरऊ में 15 अक्टूबर को प्रारम्भ हुई संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का आज सातवें दिन 23 अक्टूबर को विश्राम देकर कराया विशाल भंडारे का आयोजन। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान श्रीमती मुन्नी देवी पति रामपाल गंगवार के पुत्र नवीन गंगवार ने बताया जिला रामपुर थाना मिलक क्षेत्र के गांव ताजपुर से आए कथावाचक शास्त्री विशेष चंद्र पाठक ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण की कथाओं का वर्णन कर प्रसंग सुनाया एवं भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में उनके सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पहले दिन भक्ति वैराग्य ज्ञान की कथा का वर्णन किया गया। उसके बाद सात दिनों तक अलग अलग दिन कृष्ण जन्म, सुदामा चरित्र मित्रता, शिव पार्वती का विवाह, रामजन्म राम बनवास, सीता हरण एवं परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाया।‌ कथा के आखिरी दिन आज सोमवार को भगवान श्री कृष्ण को प्रसाद का भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।  
इस मौके पर रिटायर बैंक कैशियर रामपाल गंगवार,  भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, भाजपा नेता हरीश कातिव, शाही चेयरमैन वीरपाल मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंटी मौर्य, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राम गुप्ता, भारत विकास परिषद रोहिलखंड पूर्व प्रांत के प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी, भाजपा नेता संजीव शर्मा, आकाश गंगवार, सभासद ठाकुर संजीव सिंह, नवीन कुमार मौर्य उर्फ बिट्टू आदि कस्बा व ग्राम वासियों एवं दूर दराज आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर हलवा पूड़ी सब्जी का आनंद लिया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।