Skip to main content

DlightNews

ठाकुर द्वारा बसंत विहार कॉलोनी में हुआ दुर्गा जागरण। माता रानी के भजन सुन झूमे भक्त 
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा बसंत विहार कॉलोनी में मां भगवती का दुर्गा जागरण कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा नेता सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू आदि ने पूजा अर्चना का कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कलाकारों ने रात भर भजन प्रस्तुति कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।               
जानकारी के अनुसार मोहल्ला ठाकुर द्वारा बसंत विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 4 में भाजपा नेता सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर राज आइसक्रीम बालों ने अपने साथी सहयोगियों के साथ मिलकर प्रथम बार विशाल दुर्गा जागरण कराया गया। बरेली से आये पंडित आचार्य किशोर शर्मा ने माता रानी का भव्य दरबार सजाकर कलश स्थापित कर माता रानी की ज्योति जलाई उसके पंडित जी ने बाद विधि विधान से पूजा अर्चना एवं मंत्र उच्चारण कर पूजन कराया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।   
उसके बाद तरुण दुर्गा जागरण एंड पार्टी के द्वारा रात भर गायक कलाकारों के द्वारा माता रानी के भजनों का गुणगान किया गया। माता रानी के भजन सुन  भक्तगण मधु मुक्त हो गए। और माता रानी के जयकारे लगाकर नाचने गाने लगे। 
सुबह 4 बजे पंडित जी ने माता तारा रानी की कथा (श्रवण) सुनाई गई। उसके बाद पूजा अर्चना और आरती करने के बाद माता रानी को चना हलवा का भोग लगाकर सभी भक्तजनों प्रसाद वितरण कराया गया।                                   
इस अवसर पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, अध्यापक सुनील शर्मा, भाजपा नेता संजीव शर्मा, कन्हैया लाल सक्सेना, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, समाजसेवी भाजपा नेता जगत सिंह उर्फ सनी,  सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद प्रेम कोरी, पंकज शर्मा, दुर्गपाल सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू, सुमित उपाध्याय, विजय सक्सेना, गौरव मिश्रा, राहुल शर्मा, प्रभात ठाकुर, गुड्डू गंगवार, सौरभ शुक्ला, अजय सिंह, रवि ठाकुर, रोहित उपाध्याय, सूरज गोस्वामी, सोनू ठाकुर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।