Skip to main content

DlightNews

*शारदीय नवरात्रि पर कन्याओं ने किया मोक्षदायिनी माँ गंगा की आरती*।

मातृशक्तियों ने मां गंगा की आरती पूजन कर विश्व कल्याण की कामना
*वरिष्ठ संवाददाता बीपीमिश्र*
गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 396वीं गंगा आरती स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा की गई।शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल पँचमी को सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर माँ गंगा की विशेष आरती का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्थानीय मातृशक्तियाँ उपस्थित रही। सर्वप्रथम समिति के स्वयंसेवकों द्वारा परिसर में स्थित सभी छोटे बड़े मंदिरों को साफ सफाई किया गया। तत्पश्चात प्राँगण स्थित आदि शक्ति माँ दुर्गा के मन्दिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  विधिवत पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद शुरू हुआ मां गंगा की पावन आरती जय घोष पूरे प्रांगण में गूंज रहे थे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा इसके बाद भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 396वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। आरती का संचालन समिति की कोषाध्यक्षा सिद्धि गुप्ता कर रही थी सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर माँ गंगा की आरती हरिद्वार, काशी के तर्ज पर वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत की गई। यहां पर प्रत्येक गुरुवार को शाम को महाआरती की जाती है इस महाआरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो कर इसके साक्षी बनते है। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ गंगा के अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सिद्धि गुप्ता, शीतल कुमार मिश्रा, अजीत जैन, अशोक, निशा साहनी, आँचल साहनी, स्वाति मल्होत्रा, मनीष मिश्रा, अजय मोहन गाँधी, नितिन वर्मा, संजीव तिवारी, प्रभाकर त्रिपाठी, दिव्य प्रताप सिंह, प्रशान्त त्रिपाठी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।