जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में नल-जल योजना के क्रियान्वन हेतु स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे पदाधिकारीगण मो सज्जाद बिहार ब्यूरो जिलाधिकारी, डॉ निलेश रामचंद्र देवरे के निदेश के आलोक में शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न प्रखंडो में नल-जल-योजना के क्रियान्वयन हेतु स्थल पदाधिकारियों के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता, फुलपरास के द्वारा घोघरडीहा में जमीन संबंधी विवाद का निपटारा किया गया, अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर एवं अंचल अधिकारी, जयनगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयनगर के द्रारा देवधा पंचायत के वार्ड नं7 तथा देवधा उत्तरी में सरकारी जमीन की खोज की गयी। अंचल अधिकारी, राजनगर एवं अंचल निरीक्षक, राजनगर के द्वारा महिनाथपुर के वार्ड नं-01,02,06 एवं 08 में रैयती एवं सरकारी जमीन का सत्यापन किया गया। अंचल अधिकारी, बासोपट्टी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बासोपट्टी के द्वारा छतौनी पंचायत के वार्ड नं- 03, 04,05, 06, 07 में नल-जल योजना के क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता की जांच की गयी।
जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में नल-जल योजना के क्रियान्वन हेतु
स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे पदाधिकारीगण
मो सज्जाद बिहार ब्यूरो
जिलाधिकारी, डॉ निलेश रामचंद्र देवरे के निदेश के आलोक में शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न प्रखंडो में नल-जल-योजना के क्रियान्वयन हेतु स्थल पदाधिकारियों के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।
भूमि सुधार उप समाहर्ता, फुलपरास के द्वारा घोघरडीहा में जमीन संबंधी विवाद का निपटारा किया गया, अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर एवं अंचल अधिकारी, जयनगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयनगर के द्रारा देवधा पंचायत के वार्ड नं7 तथा देवधा उत्तरी में सरकारी जमीन की खोज की गयी। अंचल अधिकारी, राजनगर एवं अंचल निरीक्षक, राजनगर के द्वारा महिनाथपुर के वार्ड नं-01,02,06 एवं 08 में रैयती एवं सरकारी जमीन का सत्यापन किया गया। अंचल अधिकारी, बासोपट्टी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बासोपट्टी के द्वारा छतौनी पंचायत के वार्ड नं- 03, 04,05, 06, 07 में नल-जल योजना के क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता की जांच की गयी।
Comments
Post a Comment