Skip to main content

DlightNews

 मेले की तैयारियों की समीक्षा जोरों पर दीपक कुमार ने की बैठक


रिपोर्ट-दीपक सिंह फतेहपुर 

प्रयागराज।

प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन एवं नगर विकास ने मेला के तैयारियों की समीक्षा की

प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन/नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश  दीपक कुमार गुरूवार को सर्किट हाउस में बैठक कर मेला के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेला क्षेत्र में पीडब्लूडी, विद्युत, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा कराये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने भूमि के आवंटन तथा घाटों के निर्माण के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त की। मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मेला क्षेत्र में भूमि के आवंटन का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। जैसे-जैसे संस्थायें मेला क्षेत्र में आ रही है, उनको अनुमन्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। साफ सफाई के लिए मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। विद्युत, पुल, पेयजल सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली गयी है। मेला क्षेत्र में नियमित रूप से कोविड-19 के जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। मेला क्षेत्र में गंगा जी के कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग के द्वारा पूरी व्यवस्थायंे पूर्ण रूप से सुनिश्चित कर ली गयी है। घाटों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया है कि आवश्यकतानुसार घाटों की व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में पार्किंग स्थल एवं चेजिंग रूम की भी व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार और पार्किंग स्थल तथा चेजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला क्षेत्र में प्रत्येक कैम्पों में विद्युत की व्ययवस्था के साथ ही एमसीबी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, जिससे कि विद्युत के शार्ट सर्किट से किसी भी तरह के घटना को रोका जा सके। प्रमुख सचिव ने पानी में बैरीकेटिंक की व्यवस्था निरंतर सुनिश्चित रखने के लिए कहा है, जिससे कि कोई भी गहरें पानी में न जा सके। बैठक में मण्डलायुक्त  आर0 रमेश कुमार, एडीजी- प्रेम प्रकाश, आईजी- के0पी0 सिंह, नगर आयुक्त-रवि रंजन, पीडीए उपाध्यक्ष- अंकित अग्रवाल, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एस0पी0 मेला  आर0एन0 मिश्रा, एस0पी0 क्राइम- आशुतोष मिश्रा, मेलाधिकारी- विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...