Skip to main content

DlightNews

*सुभाष चंद्र बोस जयंती व मासिक संकुल बैठक का किया आयोजन*

फतेहपुर

धरम वीर सिंह

फतेहपुर जनपद के विकासखंड देवमई के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिराई में महानिदेशक महोदय के अनुपालन में पूर्व घोषित एजेंडा के अनुसार श्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी देवमई  की उपस्थिति में उच्च प्राथमिक विद्यालय में आहूत की गई थी। जिस पर शिक्षक संकुल को मीटिंग में शिक्षक साथियों के बीच मिशन शिक्षा प्रेरणा से संबंधित विषयों जैसे ई पाठशाला फेस 2, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका और प्रेरणा लक्ष्य की चर्चा की गई। और सब से यह कंठास्थ करने को कहा गया। 
ईपाठशाला के क्रम में दूरदर्शन और अन्य माध्यमों से चलाए जा रहे हैं लर्निंग प्रोग्राम को अभिभावकों के मध्य साझा करने के लिए अभिभावकों के साथ मीटिंग करते हुए इस ई पाठशाला और अधिक सुदृढ़ और सशक्त माध्यम बनाया जाए। बच्चों के पढ़ने के लिए कठिनाई को हल करने के लिए Read Along ऐप का प्रचार प्रसार के साथ संपर्क में आए लोगों को उपयुक्त ऐप डाउनलोड कराया जाय।
आपको बता दें इस शिक्षक संकुल के मीटिंग की शुरुआत सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुए जिसमें  संकुल के सभी शिक्षक शिक्षामित्र उपस्थित रहे। मीटिंग पर एक-एक कर सभी ने अपने अपने विचार रखें सर्वप्रथम रूचिता सिंह सहायक अध्यापक ने अपने बात कही, सभी उपस्थित शिक्षक को एक-एक कर अपनी बात कहने का अवसर दिया गया। विद्यालय प्रमुख श्री सूर्यकुमार बाजपेई प्रधानाध्यापक के कुशल निर्देशन में मीटिंग का आयोजन किया गया विद्यालय में सभी अध्यापकों को चाय नाश्ते की व्यवस्था के साथ-साथ सब का धन्यवाद दिया। शिक्षक संकुल श्रीमती मंजू मिश्रा ने सभी का अभिवादन किया और डीसीएफ भरने के साथ मीटिंग के समापन की घोषणा की।
इस मौके पर राजेश कुमार, प्रतिभा देवी, शशि लता, स्मृति सिंह, रुचिता सिंह चौहान, सरिता शुक्ला, अर्चना सिंह राजपूत, अवधेश कुमार, पारूल वर्मा, ज्ञान प्रकाश, मंजू मिश्रा, सूर्य कुमार बाजपेई आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।