समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में कैंपियरगंज विधानसभा के गौरीपुर टोले में दो नवयुवकों इंद्रेश निषाद व विशाल निषाद के परिजनों से मिल कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया सरकार से मृतक के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग की जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि आज देश के किसान व देश की जनता संकट में है। भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रहीं हैं सरकार को किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए लेकिन सरकार कारपोरेट घरानों को खुश करने में लगी है समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है ।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव साधू यादव जय प्रकाश जितेंद्र सिंह अमरेंद्र निषाद यादव बिन्दा सैनी विक्रम यादव परशुराम निषाद अखिलेश यादव भोला ओम प्रकाश यादव उमाशंकर यादव सुधीर यादव धर्मेंद्र यादव विजय साहनी रिंकू यादव इमरान खान आदि मौजूद रहे।
DlightNews
Comments
Post a Comment