Skip to main content

DlightNews

*वर्चुअल कार्यशाला में संस्कृत व्याकरण सीख रहे शिक्षक*      

*अमौली/फतेहपुर*
संस्कृत भाषा विश्व की प्रथम भाषा मानी जाती है। स्पष्ट व्याकरण और वर्णमाला की वैज्ञानिकता के कारण इसे सर्व श्रेष्ठ भाषा कहा जाता है। 
 संस्कृत भाषा को लोकप्रियता प्रदान करने के लिए जन जन तक जन-जन की भाषा बनाने के लिए शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ एवं स्टेट काउंसिल आफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में 14 दिवसीय संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्चुअल कार्यशाला में जनपद फतेहपुर के प्रत्येक विकास खंड से चयनित संदर्भदाताओं को संस्कृत भाषा की व्याकरण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है संस्कृत भाषा को सरल और शुद्ध उच्चारण करने के उद्देश्य से संस्कृत भाषा की व्याकरण पर विशेष सत्र प्रारंभ कर शिक्षकों को व्याकरण की मूल नियमों एवं प्रयोग करने की विधा पर विशेष रुप से प्रशिक्षण दिया गया। महोदय ओमदत्त  द्विवेदी और महोदय गणेश दत्त द्विवेदी जी के द्वारा संस्कृत भाषा की व्याकरण का ज्ञान शिक्षकों को प्रदान किया गया। संस्कृत में अनुवाद करने के नियम, उपसर्ग ,प्रत्यय ,शब्द रूप, धातु रूप , माहेश्वर सूत्र आदि के बारे में विशेष ज्ञानार्जन कराया गया । सभी शिक्षकों ने इस ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से संस्कृत भाषा के व्याकरण संबंधी नियमों के बारे में जानकारी ले रहे हैं जो निश्चित रूप से बच्चों को  संस्कृत विषय को पढ़ाने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ता श्री विनय कुमार मिश्र जी ने संस्कृत भाषा के लिए कहा कि संस्कृत एक विचार है। संस्कृत एक संस्कार है। संस्कृत में विश्व का कल्याण शांति सहयोग और वसुधैव कुटुंबकम की भावना निहित है । इसलिए संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए आभासी कार्य शाला का आयोजन किया जा रहा है । जो विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए इस प्रशिक्षण को बहुत ही उपयोगी एवं समय अनुकूल बताया । इस आभासी प्रशिक्षण में प्रत्येक दिवस शिक्षकों से फीडबैक लिया जाता है जिसमें प्रशिक्षण के दौरान बताए गए विषय पर आधारित प्रश्नों को पूछा जाता है प्रतिदिन प्रत्येक दिन की पीडीएफ भी व्यवस्थित रूप से पहुंचाई जाती है संस्कृत में शब्द रूप याद करने की बहुत ही सरस शैली में महोदय गणेश दत्त द्विवेदी जी ने गायन विधा के माध्यम से सभी को बताया । इस प्रकार यह प्रशिक्षण बहुत ही सारगर्भित एवं उपयोगी है जिसमें जिले के प्रत्येक विकास खंड से चयनित शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।