Skip to main content

DlightNews Dilshad AHMAD Gorakhpur

आज ऑल इंडिया हुमन राइट्स की मासिक बैठक रानी लक्ष्मीबाई उद्यान टाउन हॉल  के नगर निगम परिसर में  संपन्न हुई ।मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बी एन शर्मा द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले विभिन्न समारोह कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा कि गयी। जो आगामी गणतंत्र दिवस पर शास्त्री चौक पर होना है एवं अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने बताया कि आज *राष्ट्रीय बालिका दिवस* है और मैं सभी वासियों से यह प्रार्थना करता हूं की बालिका को समान अवसर प्रदान करें उनको लड़कों के बराबर समानता दें। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि बालिकाएं फिर जिला, प्रदेश,देश विदेश में निश्चय ही नाम रौशन करेंगी।ज्यादातर अभिभावक बच्चों को पढ़ने में रुचि नहीं लेते जबकि अब देश बदल रहा है बिटिया अब डॉक्टर, साइंटिस्ट्स, खिलाड़ी,आदि का रूप ले रही हैं वह  देश स्तर पर कहीं ना कहीं अपने उपस्थिति दर्ज करा रही हैं । ग्रेजुएट में सर्वाधिक अंक पाने वाली सुमित्रा गुप्ता जो कि गोल्ड मेडलिस्ट हुई है।गोरखपुर की पहली  आई पी एस/पुलिस अधिकारी अमन जमाल आदि तमाम बच्चियां जो आज कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। लोगों से लड़कियों को अपने स्वस्थ एवं शिक्षा के जागरूक करने का अपील ऑल इण्डिया ह्यूमन राइट करता है और  और प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि प्रदेश में अवैध रूप से लिंग जांच करने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ और उनके संचालित करने वाले लोगों को पूर्णता प्रतिबंध  संथान पर रोक लगाएं। प्रदेश प्रवक्ता शिवेंद्र पाण्डेय जी ने अपने संबोधन  में बताया कि लिंगानुपात राष्ट्रीय  स्तर पर लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की स्तर कुछ कम है। बालिका आज फिल्म ,खेल  ,शिक्षा जगत  में  स्थान हासिल कर रही हैं यदि  उनको प्रोत्साहन मिलता रहे तो  वह आगे बढ़ते रहेंगे । महानगर अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने  प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष ,मीडिया प्रभारी एवं समस्त टीम को  इस उपातस्थि पर धन्यवाद दिया। जिनके नेतृत्व में *_राष्ट्रीय बालिका दिवस_* पर परिचर्चा किया गया, बालिकाओं के विकास के लिए प्रयास करता रहेगा। अंत में जिला अध्यक्ष  मो रज़ी ने आगामी होने वाले गणतंत्र दिवस की चर्चा करते हुए सभी सदस्यों पदाधिकारियों को निर्देश दिया और तैयारियों में तेजी लाने का आवाहन किया।  जिला मीडिया प्रभारी शहाब मोहम्मद हुसैन ने यहां  उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष बी एन शर्मा,जिला अध्यक्ष मो रज़ी, प्रदेश प्रवक्ता शिवेंद्र पांडे ,मोहित दुबे ,राजेश पाण्डेय, राजेंद्र निषाद ,अजीत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मंसूर अनवर  एवं मो खालिद,महानगर अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष  मोहम्मद वसीम, कोषाध्यक्ष  मो अफजाल ,इमदाद इमाम,निसार अहमद ,प्रतिओष कुमार,महफ़ूज़ अली,अनुज सिंह,अली अब्बास आदि का आभार एव धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।