Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

समाधान परिवार को मिला नवल्स एकेडमी का सहयोग पत्र

"भिक्षाटन मुक्त भारत अभियान" पर नवल्स एकेडमी, फुलवरिया रुस्तमपुर में होगा सेमिनार - सुनील मणि


नवल्स नेशनल एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया, गोरखपुर में "भिक्षाटन मुक्त भारत अभियान" की परिकल्पना को साकार करने के लिए नवल्स एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज, फुलवरिया, रुस्तमपुर, गोरखपुर में शीघ्र ही सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 
जिसकी रूपरेखा समाचार पत्रों के एवं अन्य संचार माध्यम से प्रसारित की जाएगी। समाधान फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक मुहिम " भीख नहीं सम्मान चाहिए जीने का अधिकार चाहिए",  भिक्षावृत्ति उन्मूलन की जंग.... सहयोगियों के संग.... अभियान विगत कई वर्षों से कार्यरत है, जिस क्रम में अभी हाल ही में गोरखपुर में निकट शनिदेव मंदिर तरंग क्रॉसिंग पुल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2021 को किया गया था। 
उसी क्रम में ठोस प्रयास के रूप में शपथ यात्रा और संकल्प दिवस के रूप में अनेक कार्यक्रमों का होना सुनिश्चित है। जिसमें विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में गोष्ठी और सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा । समाधान वेलफेयर फाउंडेशन की टीम प्रतिभागियों, के साथ उनके विचारों को समझने के पश्चात उसे भी समाहित करेगी और अगली रणनीति बनाई जाएगी। जिसके माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सोच के अनुरूप परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान किया जाएगा। जो आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करेगा। 
इस अवसर पर समर्थन पत्र प्रदान करते हुए प्रधानाचार्य, घनश्याम पांडेय जी ने कहा कि "भिक्षाटन मुक्त भारत अभियान" की परिकल्पना को साकार करने के लिए विद्यालय परिवार सदैव तन,मन और धन के साथ समाधान वेलफेयर फाउंडेशन को ऊर्जा प्रदान करने में अपनी भूमिका अदा करता रहेगा। राष्ट्रहित के किसी भी पुनीत कार्य में विद्यालय परिवार अपना निरंतर सहयोग प्रदान करता रहता है। इस अवसर पर समाधान वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी "मणि जी" ने विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम पांडेय द्वारा समर्थन प्राप्त किया। इस अवसर पर पीयूष दुबे , बी. पी.मिश्रा, सुनील मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बीपीमिश्र/रिपोर्टर/गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।