Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जब ट्रैक्टर जुलूस निकालने की शुरुआत की उसके पहले ही जिला प्रशासन ने सभी ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से सदर तहसील जा रहे थे रास्ते में महेवा मंडी पहुंचे और वहां पर रखे ट्रैक्टरों में सवार हो गए लेकिन पुलिस ने इनको यहां पर भी घेर लिया। इस दौरान पुलिस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच काफी तीखी झड़प हुई।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी का कहना है कि उनका मौलिक अधिकार है भाजपा सरकार मौलिक अधिकारों का हनन कर रहीं हैं और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रही है जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह लोग किसानों के समर्थन में जुलूस निकाल सके जबकि पुलिस प्रशासन उन्हें आज किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने से रोक रहा है। 26 जनवरी के दिन जब तमाम कार्यक्रम होते हैं और हजारों लोगों की भीड़ जुटती है तो धारा 144 सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों के लिए ही क्यों लगाया जाता है। घंटो तक मशक्कत के बाद आखिरकार सपा के कार्यकर्ताओं को जुलूस निकालने से रोकने का प्रयास करती रही गोरखपुर पुलिस । तत्पश्चात जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जिला महासचिव अखिलेश यादव पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव युवजन सभा जिला अध्यक्ष राहुल यादव महिला सभा जिला अध्यक्ष बिंदा देवी राम ललित यादव बेबी मौर्या दुईजा देवी सहित दर्जनों नेताओं ने सदर तहसील पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की गलतनीतियों के चलते देश का किसान दुःखी है। खेती और फसलों पर बड़े उद्योग घरानों और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की नज़र है। खेती में प्रयोग होने वाले सभी कृषि यंत्र, खाद, बीज, रसायन, डीजल, बिजली मंहगी है। किसान को उत्पादन की लागत भी नहीं मिल रही है। एमएसपी की अनिवार्यता और तीन कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की उचित मांग भी केन्द्र सरकार नहीं मान रही है भाजपा सरकार किसानों की नाकाबंदी कर रही है तो किसान ही भाजपा की नाकाबंदी कर देंगे। किसानों की आवाज को कुचलने के लिए साजिशें कर रही है। प्रशासन का यह रवैया असंवैधानिक है क्योंकि किसानों के प्रदर्शन के अधिकार को तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी माना है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में प्रशासन का अवरोध पैदा करना अलोकतांत्रिक भी है।भाजपा नए कृषि कानूनों को लेकर हठधर्मिता पर उतर आई है। इन कानूनों से किसान बंधुआ मजदूर बन जाएगा। उसकी फसल के साथ जमीन पर भी संकट बढ़ गया है। अपने अस्तित्व के लिए प्रचंड शीतलहर में भी संघर्षशील है और दर्जनों किसान अपना बलिदान भी दे चुके हैं। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को लगातार धोखा देने का काम किया है। किसान की कर्जमाफी, आय दुगनी करने और लागत का ड्योढ़ा मूल्य देने के वादे धोखा साबित हुए है। किसान को धान, गेहूं और सरसों की कीमत कहां मिली है?भाजपा राज में किसान पूरी तरह उपेक्षित रहा है। उनके नाम पर शुरू कथित योजनाएं केवल बिचौलियों को लाभ देने वाली रही है। किसान तो शोषण का शिकार ही हुआ है। किसान को खुले बाजार में बिचौलियों की दया पर छोड़ने की साजिशें हो रही है इस कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी , निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव विजय बहादुर यादव,हाजी शकील अंसारी,शहाब अंसारी अशोक यादव शब्बीर कुरैशी, कपिल मुनि यादव गविश दुबे आनंद राय प्रमोद यादव अख्तर जहां मानसी सिंह कंचन श्रीवास्तव राहुल गुप्ता शादाब समानी एहतेशाम खान, विन्दा देवी, शिवशंकर गौड़, कीर्ति निधि पांडे  मैना भाई उर्मिला देवी, सुुशीला भारती, बेेबी देेवी, फहीम गुड्डू, जितेंद्र यादव, अशोक चौधरी, बिट्टू यादव,अजय यादव ईश्वर यादव, अरविंद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बीपीमिश्र/रिपोर्टर/गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।