Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

गोरखपुर । श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर रविवार को मातृ शक्ति द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा जिस रास्ते से निकली, इसमें शामिल झांकियों को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। इस दौरान गगन भेदी नारों राम लला हम आयेंगे, मंदिर जन्म भूमि पर बनाएगें से माहौल गुजायमान रहा। शोभा यात्रा का शुभारम्भ गजानन गणपति के पूजन अर्चन के बाद महाराणा प्रताप इंटर कालेज परिसर से हुआ। इसके पहले प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने शोभा यात्रा में शामिल मातृ शक्ति को संबोधित किया। प्रांत प्रचारक ने कहा कि भगवान राम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बनाने के लिए आंदोलनों की लंबी फेहरिस्त है। हिन्दू समाज ने अपने आराध्य का मंदिर बनाने के लिए 76 बार लड़ाइयां लड़ी। साढ़े तीन लाख से अधिक हिंदुओ ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। 1990 और 1992 के आंदोलन को हम सभी ने प्रत्यक्ष रूप से देखा है। इस सभी आंदोलनों में मातृ शक्ति की महती भूमिका रही है। अब वह शुभ घड़ी आई है, जन भगवान राम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है। ऐसे में मातृ शक्ति को निधि समर्पण अभियान में मनायोग से लगने की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि मातृ शक्ति के संबल से यह अभियान ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। प्रांत प्रचारक ने मातृ शक्ति से घर घर जाकर इस अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। शोभा यात्रा महाराणा प्रताप इंटर कालेज से निकल कर अम्बेडकर चौक, शास्त्री चौक, घोष कंपनी, गोलघर होते हुए फिर कालेज के परिसर में पहुंची। शोभा यात्रा का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर और गगन भेदी नारों के साथ स्वागत किया। शोभा यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग, सरस्वती विद्या मंदिर दुर्गा बाड़ी, सरस्वती बालिका इंटर कालेज सूरज कुंड, विवेकानंद सेवा मिशन, दुर्गा वाहिनी, दिग्विजय नाथ डिग्री कालेज, सहकारी भारती, विद्या भारती, सेवा भारती, संस्कार भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, और भाजपा से जुड़ी छात्रा, आचार्य और महिलाएं शामिल हुईं।।

प्रमुख रूप से जिला सह अभियान प्रमुख दक्षिणी भाग गोरखपुर महानगर प्रो0 सुषमा पांडेय,पूर्व महापौर डॉ0 सत्या पांडेय,विश्व हिंदू परिषद की प्रांत उपाध्यक्षा मनीषा चतुर्वेदी,विभाग संघचालक डॉ0 महेंद्र अग्रवाल,विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह,भाग सह संघचालक,डॉ0 राजेश बरनवाल,प्रान्त सह संगठन मंत्री परमेश्वर जी,प्प्रान्त प्रचार प्रमुख उपेन्द्र प्रसाद द्विवेदी,प्रान्त सम्पर्क प्रमुख अरुण मल्ल,भाग अभियान प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी,प्रदेश निरीक्षक कमलेश सिंह,राजेश गुप्ता, महानगर मातृशक्ति संयोजिका माया गुप्ता,सह संयोजिका विनीता पांडेय,दुर्गा वाहिनी संयोजिका रूप रानी,दुर्गा वाहिनी संयोजिका वसुंधरा पांडेय,कंचन लता,खेमका मधु पोद्दार आदि शामिल हुए।।

बीपीमिश्र/रिपोर्टर/गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।