Skip to main content

DlightNews

 सुरक्षा के बाबत ललौली चौराहे में लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे

----- आदर्श व्यापार मंडल तथा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त प्रयास से लगे सीसीटीवी कैमरे

------ पुलिस लगातार व्यापारिक संगठनों को कर रहे प्रेरित
रिपोर्ट-दीपक सिंह फतेहपुर 

बिंदकी फतेहपुर

नगर को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था देने की दृष्टिकोण से पुलिस की प्रेरणा से 2 व्यापारिक संगठनों ने मिलकर प्रमुख चौराहे में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिसके चलते चौराहे में दूर तक होने वाली हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सकेगी और लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जाएगा। इसी के चलते चौराहे में 3 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं

        नगर के प्रमुख ललौली चौराहे में पुलिस विभाग की प्रेरणा से आदर्श व्यापार मंडल तथा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रुप से 3 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिससे चौराहा और उसके आसपास की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होती रहेगी निश्चित रूप से इससे अपराधिक घटनाओं में लगाम लगेगी वहीं दुर्घटनाओं के बारे में भी स्पष्ट जानकारी हो सकेगी बताते चलें कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह की प्रेरणा के चलते आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव कुलवंत सिंह तथा रघु पाल सिंह वही उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष एवम सीताराम कपाड़िया रामजी गुप्ता आदि लोगों ने मिलकर सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम किया है पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए ताकि चौराहे में होने वाली पल-पल की गतिविधि कैमरे में कैद हो सके इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि नगर के गांधी चौराहे में कंछल गुट व्यापार मंडल की ओर से पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं वही नगर के ललौली चौराहे में भी आदर्श व्यापार मंडल तथा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए निश्चित रूप से व्यापार मंडलों द्वारा जो यह कार्य किए जा रहे हैं वह सामाजिक भलाई के लिए कार्य है इसके चलते अपराधिक घटनाओं में लगाम लग सकेगी उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य व्यापारिक संगठनों तथा व्यापारियों द्वारा नगर के खजुहा चौराहे में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...