Skip to main content

DlightNews

आजमगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़  डी लाइट न्यूज़ गरीब की आवाज़ से रिपोटर धर्मेन्द्र कुमार
पंचायत चुनाव में राजनीतिक दलों की इंट्री के बाद गांव की सत्ता हथियाने के लिए बड़ा खेल शुरू हो गया है। सत्ता हाथ न जाए इसके लिए प्रशासन से मिल प्रधान जिंदा को मुर्दा और योग्य को भी मतदान के लिए अयोग्य ठहराने में जुटे हैं। आजमगढ़ जिले में एक ऐसा ही मामला सामना आया है। यहां एक प्रधान ने बीएलओ के साथ मिलकर गांव के 409 लोगों को मृतक घोषित करा उनका नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया है। जब यह बात ग्रामीणों को पता चली तो वे साहब में जिंदा हूं का पोस्टर लेकर सड़क पर उतर गए। मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव की खुली बैठक बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। एसडीएम सहित तमाम आलाधिकारी मौके पर डंटे हुए हैं।

Comments