Skip to main content

DlightNews

रिपोर्ट - दीपक सिंह फतेहपुर

 मोटर फुकने से 15 दिन से पानी की टंकी से जलापूर्ति ठप


----- जाफराबाद ग्राम समूह पेयजल योजना का मामला

------ आधा दर्जन गांव हो रहे प्रभावित

------- ग्रामीणों ने जाहिर की नाराजगी

बिंदकी फतेहपुर

मोटर जलने के कारण पानी की टंकी से पिछले 15 दिनों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है जिसके चलते ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है नाराज ग्रामीण पानी टंकी परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया तथा जल्द जली मोटर बनवाकर जलापूर्ति शुरू करने की मांग किया

      जानकारी के अनुसार मलवा ब्लाक क्षेत्र के जाफराबाद गांव में जाफराबाद ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत पानी की टंकी बनी है इस पानी की टंकी के द्वारा जाफराबाद के अलावा फरीदपुर कुंदनपुर फिरोजपुर खिदिरपुर तथा माधवपुर गांव में जलापूर्ति होती है लेकिन 15 दिन पहले पानी की टंकी की मोटर जल गई थी जिसके बाद से जल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है इसी के चलते नाराज ग्रामीण जाफराबाद गांव की पानी टंकी परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन कर जली मोटर को बदलवा कर नई मोटर लगवाने की मांग किया ताकि जल्द जलापूर्ति चालू की जा सके इस मौके पर फरीदपुर गांव के राम नारायण बापू संतोष वर्मा जाफराबाद गांव के महावीर अंकित कुमार प्रमोद कुमार अखिलेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे इस मामले में फरीदपुर गांव के निवासी रामनारायण बापू ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल तथा जिले के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति से भी की है लेकिन अभी तक जली हुई मोटर नहीं पर लगाई गई जिसके चलते जलापूर्ति ठप है आधा दर्जन गांव के लोग परेशान हैं

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।