Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

*सम्मान समारोह में नवाजे गये गोरखनाथ प्रखण्ड के वार्डेन*

गोरखपुर। चीफ वार्डेन डाक्टर संजीव गुलाटी ने कहा कि वार्डेन सेवा में आने वाले सभी वार्डेनों का कार्य अतुलनीय है, खासकर कोराना काल में हमारे वार्डेनों का कार्य अत्यन्त ही सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि नगर से अच्छा काम करने वाले ज्यादा से ज्यादा वार्डेनों को राष्ट्रपति पदक के लिए नामित किया जायेगा। डाक्टर गुलाटी गोरखनाथ प्रखण्ड वार्डेन पोस्ट संख्या 4 द्वारा साक्षी पैलेस, रामनगर में आयोजित वार्डेन सम्मान समारोह में उपस्थित वार्डेनों को सम्बोधित कर रहे थे। उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि जीवन में हम बहुत सारे ऋण उतारते है, ऐसे बिरले लोग होते हैं जिन्हें राष्ट्र ऋण उतारने का मौका मिलता है। नागरिक सुरक्षा एक ऐसा फलक है जहां पर राष्ट्रीय ऋण उतारने का अवसर प्राप्त होता है।
वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश ने कहा कि ऐसे आयोजनों से मेलमिलाप और टीम भावना का विकास होता है, जोकि राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है। कार्यक्रम को डिप्टी चीफ वार्डेन डाक्टर शरद श्रीवास्तव, सहायक उपनियंत्रक बनवारी लाल, पार्षद दीपक चौहान, मनोनीत पार्षद उमेश चंद श्रीवास्तव, समाजसेवी डाक्टर नरेन्द्र प्रताप यादव, डिविजनल वार्डेन नैय्यर आलम ने भी सम्बोधित किया।

सम्मानित होने वाले वार्डेन:-
पोस्ट वार्डेन सतीश आर्या, डिप्टी पोस्ट वार्डेन रमाशंकर यादव, सेक्टर वार्डेन - अनिरुद्ध चौहान, दुर्गा राय, ओम प्रकाश चौहान, श्याम किशोर विश्वकर्मा, प्रशांत, सुधाकर तिवारी, साजिद हुसेन, विकास सोनकर, शाहनवाज खान, भरत छेत्री, सुजीत सामंत, भास्कर, अमरेंद्र प्रताप नारायण, विनय, नीलम विश्वकर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, परवेज अहमद इमरान।

इस अवसर पर डिविजनल वार्डेन नैय्यर आलम सिद्दीकी, डिप्टी डिविजनल वार्डेन राजेश चंद चौधरी डॉक्टर उमेश चंद श्रीवास्तव  आशुतोष दिवेदी, डॉक्टर विजय श्रीवास्तव, आईसीओ वृंदावन शर्मा, पास्ट वार्डेन आरक्षित डॉ कृष्ण भूषण श्रीवास्तव, आईसीओ अतुल मित्तल, आईसीओ उमेश चंद्र श्रीवास्तव, चीफ वार्डेन डॉक्टर संजीव गुलाटी उप नियंत्रक सत्यप्रकाश सिंह, सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव, सहायक उप नियंत्रक बनवारी लाल, कार्यालय प्रभारी अनूप सिंह, अरविंद गौतम, भण्डार निरीक्षक नीरज श्रीवास्तव, अमरनाथ जायसवाल शामिल रहे। 
कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डिविजनल वार्डेन राजेश चंद चौधरी ने किया।

बीपीमिश्र/रिपोर्टर/गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।